facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ट्रंप और फेड में तनाव का असर: सोना $4,600 प्रति औंस के ऐतिहासिक स्तर पर, चांदी $84 के पार

Advertisement

हाजिर चांदी कारोबार के दौरान अब तक के सर्वोच्च स्तर 84.60 डॉलर को छूने के बाद अंत में 4.8 फीसदी की बढ़त के साथ 83.78 डॉलर प्रति औंस पर रही

Last Updated- January 12, 2026 | 9:57 PM IST
gold ETF
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

सोने की कीमत सोमवार को रिकॉर्ड 4,600 डॉलर तक पहुंच गई जबकि चांदी ने भी एक नया शिखर बनाया। इसकी वजह ट्रंप प्रशासन द्वारा फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जीरोम पॉवेल की आपराधिक जांच रही। लिहाजा,  निवेशकों ने इस परिसंपत्ति में फिर से निवेश शुरू कर दिया। फेड और ट्रंप प्रशासन के बीच तनाव बढ़ जाने से वॉल स्ट्रीट फ्यूचर्स में गिरावट आई और डॉलर में तीन सप्ताह में सबसे बड़ी नरमी दर्ज की गई। 

पॉवेल ने कहा कि पिछली गर्मियों में कांग्रेस के सामने उनकी गवाही को लेकर उन पर मुकदमा चलाने की धमकी ट्रंप प्रशासन द्वारा ब्याज दरों को ज्यादा प्रभावित हासिल करने का बहाना था, अमेरिकी राष्ट्रपति दरों को नाटकीय रूप से कम कराना चाहते हैं।

गोल्डमैन सैक्स और मॉर्गन स्टेनली समेत अन्य ब्रोकरेज फर्मों को जून और सितंबर में ब्याज दरों में दो बार 25-25 आधार अंकों की कटौती की उम्मीद है। ट्रंप ने कहा कि वह ईरानी विरोध प्रदर्शनों पर सैन्य कार्रवाई के मामले में कई कड़े कदमों पर भी विचार कर रहे हैं।

ईरान में अशांति ऐसे समय में फैली है जब ट्रंप अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिकी शक्ति का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने वेनेजुएला के निकोलस मादुरो को राष्ट्रपति पद से हटा दिया है और ग्रीनलैंड के अधिग्रहण पर चर्चा कर रहे हैं। सोने जैसी नॉन-यील्डिंग परिसंपत्तियां कम ब्याज दर वाले माहौल में और भू-राजनीतिक या आर्थिक अनिश्चितता के दौरान अच्छा प्रदर्शन करती हैं।

हाजिर चांदी कारोबार के दौरान अब तक के सर्वोच्च स्तर 84.60 डॉलर को छूने के बाद अंत में 4.8 फीसदी की बढ़त के साथ 83.78 डॉलर प्रति औंस पर रही।  मार्केटप्लस बाई ओएंडा में विश्लेषक जईन वावडा ने कहा, अगर औद्योगिक दबाव बढ़ता है तो चांदी के लिए 90 डॉलर और संभवतः 100 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचने का रास्ता खुला है।

Advertisement
First Published - January 12, 2026 | 9:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement