facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold Price: दुनिया भर में दरों में कटौती देख शेयर बाजारों से तेज फर्राटा भर रहा सोना, आगे और भी बढ़ेंगे भाव

Advertisement

गोल्डमैन सैक्स रिसर्च का कहना है कि फेड की कटौती के बाद सोने के भाव और भी बढ़ेंगे क्योंकि उभरते बाजारों के केंद्रीय बैंक सोने की खरीद बढ़ा सकते हैं।

Last Updated- September 24, 2024 | 10:03 PM IST
Gold Loan

दुनिया भर में ब्याज दरें घटने का सिलसिला शुरू होने के संकेत से शेयरों से ज्यादा फायदा सोने को हुआ है। पिछले दो साल में अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम 60 फीसदी तक चढ़े हैं जबकि एसऐंडपी 500 सूचकांक 47.3 फीसदी और डाऊ जोंस इंड​स्ट्रियल एवरेज इस दौरान 28.5 फीसदी बढ़ा है। बीएसई सेंसेक्स में इस दौरान 39.8 फीसदी तेजी आई है।

साल 2024 में भी सोने का प्रदर्शन अभी तक शेयरों की तुलना में बेहतर रहा है। इस साल अभी तक सोने का दाम 26.8 फीसदी बढ़ा है जबकि देसी इ​क्विटी बेंचमार्क में 17.1 फीसदी तेजी आई है। 30 शेयरों वाला डाऊ जोंस इंड​स्ट्रियल एवरेज इस साल अभी तक महज 11.6 फीसदी ही चढ़ा है।

दरें घटने के संकेत से अमेरिका में बॉन्ड यील्ड तेजी से गिरी और सोने की कीमतें तेजी से चढ़ीं। 10 साल में परिपक्व होने वाले अमेरिकी सरकारी बॉन्ड की यील्ड पिछले साल अक्टूबर में अपने उच्चतम स्तर पर थी मगर वहां से करीब 120 आधार अंक नीचे आ चुकी है। सोमवार को 10 वर्षीय बॉन्ड पर यील्ड 3.74 फीसदी रही, जो अक्टूबर 2023 में 4.93 फीसदी थी। दिसंबर 2023 के 3.88 फीसदी से बेंचमार्क बॉन्ड यील्ड 14 आधार अंक नीचे आ चुकी है।

इसी तरह भारत में 10 साल अवधि के सरकारी बॉन्ड की यील्ड भी पिछले एक साल में करीब 50 आधार अंक और इस साल अभी तक करीब 30 आधार अंक घटी है।

अमेरिका के केंद्रीय बैंक ने चार साल बाद पहली बार पिछले हफ्ते ब्याज दरें घटाईं। साथ ही उसने ब्याज दर में गिरावट का सिलसिला शुरू होने की आधिकारिक पुष्टि भी की। इससे पहले यूरोपियन सेंट्रल बैंक (ईसीबी) ने भी अर्थव्यवस्था की वृद्धि को रफ्तार देने के लिए ब्याज दर में 25 आधार अंक की कटौती की थी। दुनिया के प्रमुख केंद्रीय बैंकों द्वारा दरे घटाए जाने और बॉन्ड यील्ड में कमी आने से शेयर तथा सोने के भाव चढ़े हैं।

गोल्डमैन सैक्स रिसर्च का कहना है कि फेड की कटौती के बाद सोने के भाव और भी बढ़ेंगे क्योंकि उभरते बाजारों के केंद्रीय बैंक सोने की खरीद बढ़ा सकते हैं।

गोल्डमैन सैक्स रिसर्च की स्ट्रैटजिस्ट समांथा डार्ट और लीना थॉमासी ने इस महीने की शुरुआत में प्रका​शित रिपोर्ट में कहा है, ‘शुल्क, फेड की स्वतंत्रता कम होने और ऋण का स्तर बरकरार रहने की आशंका जैसी घटनाओं से सोना सुरक्षा देता है। हमें सोने के दाम करीब 15 फीसदी बढ़ने की उम्मीद है।’

गोल्डमैन सैक्स रिसर्च के आंकड़ों के अनुसार जुलाई 2022 से मार्च 2024 के दौरान हर तिमाही केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की शुद्ध खरीद बढ़कर औसतन 310 टन हो गई है, जो जनवरी 2010 से जून 2022 के दौरान हर तिमाही औसतन 119 टन थी।

ब्रोकिंग फर्म के अनुसार केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की शुद्ध खरीद में उछाल मुख्य रूप से रूस-यूक्रेन युद्ध और अमेरिका द्वारा रूस पर लगाए गए वित्तीय और आ​र्थिक प्रतिबंधों के कारण आई है।

जेपी मॉर्गन के विश्लेषकों के मुताबिक सोने की रफ्तार में ब्याज दर कटौती और डॉलर सूचकांक जैसे आर्थिक कारकों के बजाय भू-राजनीतिक तनाव का ज्यादा बड़ा हाथ है।

Advertisement
First Published - September 24, 2024 | 10:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement