facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold price today: सोने चांदी की कीमतों में दो दिन बाद थमी तेजी, चेक करें आज का ताजा भाव

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने व चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ खुलने के बाद नरम पड़ गए। Comex पर सोना 2,954.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला।

Last Updated- February 19, 2025 | 9:53 AM IST
Gold and Silver Price Today

Gold price today: बीते दो दिन से सोने चांदी के वायदा कारोबार में आ रही तेजी आज थम गई। आज दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 86,000 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 96,550 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव तेज शुरुआत के बाद सुस्त पड़ गए।

सोना के वायदा भाव लुढ़के

सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 55 रुपये की गिरावट के साथ 86,058 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 111 रुपये की गिरावट के साथ 86,002 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 86,059 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 85,980 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इसी महीने 86,360 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी की चमक भी फीकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 282 रुपये की गिरावट के साथ 96,566 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 298 रुपये की गिरावट के साथ 96,550 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 96,690 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 96,422 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल चांदी के वायदा भाव ने 1,00081 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेज शुरुआत के बाद फिसले सोना चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने व चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ खुलने के बाद नरम पड़ गए। Comex पर सोना 2,954.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,949 डॉलर प्रति औंस था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 1.40 डॉलर की गिरावट के साथ 2,947.600 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 33.42 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 33.37 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.14 डॉलर की गिरावट के साथ 33.23 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - February 19, 2025 | 9:51 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement