facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold price today: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें कितने पर चल रहा है भाव

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। लेकिन बाद में इनके भाव में गिरावट देखी जाने लगी।

Last Updated- September 03, 2024 | 9:40 AM IST
Gold Silver Price Today

Gold Price today: सोने के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुलने के बाद सुस्त पड़ गए, जबकि चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 71,500 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 84,400 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव तेज शुरुआत के बाद सुस्त पड़ गए।

सोने के वायदा भाव तेज शुरुआत के बाद लुढ़के

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट आज 28 रुपये की तेजी के साथ 71,629 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 112 रुपये की गिरावट के साथ 71,489 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 71,629 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,474 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 74,471 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी हुई सस्ती

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 296 रुपये की गिरावट के साथ 84,258 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 160 रुपये की नरमी के साथ 84,394 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 84,493 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 84,258 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस साल चांदी के वायदा भाव ने 96,493 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेज शुरुआत के बाद फिसले सोना चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। लेकिन बाद में इनके भाव में गिरावट देखी जाने लगी। Comex पर सोना 2,536 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,527.60 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 2.70 डॉलर की गिरावट के साथ 2,524.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 29.24 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 29.14 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.32 डॉलर की गिरावट के साथ 28.82 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था

Advertisement
First Published - September 3, 2024 | 9:40 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement