facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold price today: सोने-चांदी के वायदा भाव में तेजी

Advertisement
Last Updated- March 13, 2023 | 10:54 AM IST
Gold and Silver rate

इस सप्ताह सोने—चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। सोने के भाव 56 हजार पार कर 57 हजार की ओर बढ़ रहे हैं। चांदी की वायदा कीमत भी 64 हजार के करीब पहुंच रही हैं। पिछले सप्ताह सोने के वायदा भाव फिसलकर 55 हजार और चांदी के 62 हजार से नीचे चले गए थे। ।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोमवार को सोने का अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 56,667 रुपये के भाव पर खुला और खबर लिखे जाने के समय 460 रुपये की तेजी के साथ 56,610 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। पिछला क्लोजिंग प्राइस 56,150 रुपये प्रति 10 ग्राम था। पिछले सप्ताह गुरुवार को सोने के वायदा भाव 55 हजार रुपये से भी नीचे चले गए थे। अंतिम दो कारोबारी दिनों में इसके भाव में सुधार देखा गया और अब इस सप्ताह इसके भाव 57 हजार रूपये की ओर बढ़ रहे हैं। पिछले महीने सोने के वायदा भाव ने 58,847 रुपये प्रति 10 ग्राम का सर्वोच्च स्तर छुआ था।

चांदी के वायदा भाव भी तेज

सोने के साथ ही चांदी की वायदा कीमतों में भी आज तेजी दर्ज की गई और इसके भाव 63 हजार पार कर 64 हजार की ओर बढ़ रहे हैं।

सोमवार को MCX पर चांदी का मई कॉन्ट्रैक्ट पिछले क्लोजिंग प्राइस 62,890 रुपये की तुलना में 733 रुपये की तेजी के साथ 63,623 रुपये किलो के भाव पर खुले और इस कॉन्ट्रैक्ट ने 63,749 रूपये किलो का उपरी स्तर छू लिया। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 745 रुपये की तेजी के साथ 63,635 रुपये किलो के भाव पर कारोबार कर रहा था। पिछले सप्ताह चांदी के इस कॉन्ट्रैक्ट के भाव 61,500 रुपये किलो तक चले गए थे। चांदी के वायदा भाव पिछले महीने 72,000 रुपये किलो तक चले गए थे।

Advertisement
First Published - March 13, 2023 | 10:47 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement