facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold price today: सोने-चांदी की कीमतों में आया सुधार, आज इतना चल रहा है भाव

Advertisement

खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 68,800 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 85,350 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे।

Last Updated- July 24, 2024 | 10:04 AM IST
Gold Silver Price Today

आम बजट के दिन मंगलवार को सोने चांदी के वायदा भाव में बड़ी गिरावट के बाद आज दूसरे दिन इनके भाव में सुधार देखने को मिल रहा है। आज दोनों के वायदा भाव तेजी के साथ खुले।

खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 68,800 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 85,350 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने व चांदी के वायदा भाव भी तेजी के साथ खुले।

सोना के वायदा भाव सुधरे

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट आज 280 रुपये की तेजी के साथ 68,790 रुपये के भाव पर खुला।

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 232 रुपये की तेजी के साथ 68,742 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 68,832 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 68,652 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस महीने 74,471 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत आज तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 281 रुपये की तेजी के साथ 85,200 रुपये पर खुला।

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 321 रुपये की तेजी के साथ 85,340 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 85,387 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 85,110 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस साल चांदी के वायदा भाव ने 96,493 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। Comex पर सोना 2,410.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,407.30 डॉलर प्रति औंस था।

खबर लिखे जाने के समय यह 9.60 डॉलर की तेजी के साथ 2,416.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 29.42 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस भी 29.33 था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.14 डॉलर की तेजी के साथ 29.47 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - July 24, 2024 | 9:55 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement