facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में तेजी

Advertisement
Last Updated- March 03, 2023 | 11:20 AM IST
Gold-Silver Price today

सोने—चांदी की वायदा कीमतों में आज तेजी दर्ज की गई। सोने के वायदा भाव की शुरूआत आज 160 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी और चांदी के वायदा भाव की 288 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी के साथ हुई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुक्रवार को सोने का अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 55,899 रुपये के भाव पर खुला, जबकि इसका पिछला क्लोजिंग प्राइस 55,739 रुपये प्रति 10 ग्राम था। खबर लिखे जाने के समय यह 90 रुपये की तेजी के साथ 55, 829 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था।

पिछले महीने सोने के वायदा भाव ने 58,847 रुपये प्रति 10 ग्राम का सर्वोच्च स्तर छुआ था। MCX पर चांदी की वायदा कीमत भी आज तेजी के साथ खुली।

चांदी का मई कॉन्ट्रैक्ट 64,322 रुपये के भाव पर खुला, जो पिछले क्लोजिंग प्राइस 64,034 रुपये किलो से 288 रुपये ज्यादा था। खबर लिखे जाने के समय चांदी के वायदा भाव ने 64,557 रूपये का ऊपरी स्तर छू लिया और 475 रुपये की तेजी के साथ 64,509 रुपये किलो के भाव पर कारोबार कर रहा था।

चांदी के वायदा पिछले महीने 72,000 रुपये किलो तक चले गए थे।

Advertisement
First Published - March 3, 2023 | 11:01 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement