facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold prices at all-time high: सोने की कीमत 78,700 रुपये के नए रिकॉर्ड पर, चांदी कमजोर; विशेषज्ञों ने बताई वजह

Advertisement

Gold, Silver Price Today: व्यापारियों ने सोने की कीमतों में तेजी का श्रेय स्टॉकिस्टों तथा खुदरा विक्रेताओं की घरेलू मांग में वृद्धि को दिया।

Last Updated- October 07, 2024 | 7:05 PM IST
Gold-Silver price today

आभूषण विक्रेताओं की लगातार खरीदारी तथा विदेशी बाजारों में मजबूत रुख के कारण सोमवार को सोने की कीमत 250 रुपये बढ़कर 78,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गए। शुक्रवार को सोना 78,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

हालांकि, अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमत 200 रुपये की गिरावट के साथ 94,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जो शुक्रवार को 94,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी।

इस बीच, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 200 रुपये की तेजी के साथ 78,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। पिछले सत्र में सोना 78,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

व्यापारियों ने सोने की कीमतों में तेजी का श्रेय स्टॉकिस्टों तथा खुदरा विक्रेताओं की घरेलू मांग में वृद्धि को दिया। उन्होंने कहा कि इसके अलावा शेयर बाजारों में गिरावट ने भी कीमती धातुओं की तेजी में मदद की, क्योंकि निवेशकों ने सोने जैसी सुरक्षित-संपत्तियों की ओर रुख किया। एशियाई कारोबारी घंटों में, कॉमेक्स सोना 0.14 प्रतिशत बढ़कर 2,671.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

कोटक सिक्योरिटीज में एवीपी-जिंस शोध कायनात चैनवाला ने कहा, ‘‘कॉमेक्स सोना स्थिर बना हुआ है, क्योंकि पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के बीच अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में आक्रामक कटौती की उम्मीदों ने सुरक्षित-संपत्ति की मांग को कम कर दिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आगामी अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों से पहले सतर्कता के कारण सोने की कीमतें सीमित दायरे में कारोबार करेंगी।’’ दूसरी ओर, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी 0.61 प्रतिशत गिरकर 32.20 डॉलर प्रति औंस रह गई।

Advertisement
First Published - October 7, 2024 | 7:02 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement