facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold price today: 69 हजार के नीचे गिरा सोने का दाम; चांदी भी हुई सस्ती, चेक करें आज का ताजा रेट

Advertisement

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। लेकिन बाद में इसके भाव नरम पड़ गए।

Last Updated- August 08, 2024 | 7:49 PM IST
Gold-Silver price today

Gold Silver Price today: सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। लेकिन बाद इसके भाव में गिरावट देखी जाने लगी। चांदी के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ ही हुई।

खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 68,800 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 79,400 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना तेज शुरुआत के बाद फिसल गया, चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही।

सोने के वायदा भाव तेज शुरुआत के बाद सुस्त

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। लेकिन बाद में इसके भाव नरम पड़ गए। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट आज 575 रुपये की तेजी के साथ 69,440 रुपये के भाव पर खुला।

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 188 रुपये की गिरावट के साथ 68,777 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 69,440 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 68,740 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 74,471 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी की चमक पड़ी फीकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 283 रुपये की गिरावट के साथ 79,623 रुपये पर खुला।

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 204 रुपये की गिरावट के साथ 79,419 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 79,478 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 79,338 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस साल चांदी के वायदा भाव ने 96,493 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेज शुरुआत के बाद गिरा, चांदी भी सुस्त

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने के वायदा भाव की शुरुआत तो तेजी के साथ हुई। लेकिन बाद में इसके भाव गिर गए। चांदी के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। Comex पर सोना 2,432.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,431.60 डॉलर प्रति औंस था।

खबर लिखे जाने के समय यह 5.20 डॉलर की गिरावट के साथ 2,426.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 27.08 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 27.21 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.05 डॉलर की गिरावट के साथ 27.16 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - August 7, 2024 | 9:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement