facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold price today: सोने के भाव में आई गिरावट, जानिये घरेलू बाजार में 10 ग्राम का दाम

Advertisement
Last Updated- April 28, 2023 | 12:17 PM IST
Gold all time high

Gold price today: सोने के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले, जबकि चांदी के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले, लेकिन यह तेजी बरकरार नहीं रह सकी। सोने के वायदा भाव फिर 60 हजार रुपए के नीचे चले गए हैं। चांदी के वायदा भाव 74 हजार रुपये से नीचे आ गए।

सोना 60 हजार रुपये ने नीचे

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुक्रवार को सोने का जून कॉन्ट्रैक्ट 48 रुपये की गिरावट के साथ 59,853 रुपये के भाव पर खुला, जबकि पिछला क्लोजिंग प्राइस 59,901 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय सोने का यह कॉन्ट्रैक्ट 126 रुपये की गिरावट के साथ 59,775 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 59,721 रुपये के भाव पर दिन का निचला और 59,905 रुपये के भाव पर ऊपरी स्तर छू लिया। इस महीने सोने के वायदा भाव ने 61,371 रुपये प्रति 10 ग्राम का सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी के वायदा भाव भी नरम, 74 हजार रुपये से नीचे आये भाव

सोने के उलट आज चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ खुले, लेकिन यह तेजी बरकरार नहीं रह सकी। खबर लिखे जाने के समय शुक्रवार को MCX पर चांदी का मई कॉन्ट्रैक्ट 57 रुपये की गिरावट के साथ 73,902 रुपये किलो के भाव पर कारोबार कर रहा था। जबकि यह 149 रुपये की तेजी के साथ 74,108 रुपये किलो के भाव पर खुल था।

खबर लिखे जाने के समय इसने आज दिन का 74,140 रुपये का उच्च स्तर और 73,831 रूपये किलो का निचला स्तर छू लिया। इस माह चांदी के वायदा भाव 77 हजार रुपये किलो पार कर गए थे।

Advertisement
First Published - April 28, 2023 | 12:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement