facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold price today: सोने की कीमतों में तेजी मगर चांदी के नरम पड़े दाम, चेक करें लेटेस्ट भाव

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है, जबकि चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रही है।

Last Updated- December 09, 2024 | 10:47 AM IST
Buying Gold on Diwali

Gold price today:  इस सप्ताह के पहले दिन सोने के वायदा भाव में तेजी, जबकि चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है। आज सोने के वायदा भाव तेजी और चांदी के भाव गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 76,750 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 92,200 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की वायदा कीमतों में तेजी, जबकि चांदी की कीमतों में सुस्ती देखने को मिल रही है।

सोने के वायदा भाव चढ़े

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरबरी कॉन्ट्रैक्ट आज 129 रुपये की तेजी के साथ 76,748 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 128 रुपये की तेजी के साथ 76,747 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 76,801 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 76,747 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 79,775 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी की चमक फीकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 178 रुपये की गिरावट के साथ 92,270 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 239 रुपये की नरमी के साथ 92,209 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 92,498 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 92,161 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस साल चांदी के वायदा भाव ने 1,00081 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेज, चांदी नरम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है, जबकि चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। Comex पर सोना 2,665 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,659.60 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 2.50 डॉलर की तेजी के साथ 2,662.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 31.48 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 31.58 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.10 डॉलर की गिरावट के साथ 31.48 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था

Advertisement
First Published - December 9, 2024 | 10:47 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement