facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में सुस्ती, गोल्ड 61,279 रुपये के भाव पर

Advertisement
Last Updated- May 11, 2023 | 10:37 AM IST
gold Silver price today

Gold Price Today: सोने चांदी की वायदा कीमतों में आज नरमी देखी जा रही है। सोने के वायदा भाव आज तेजी के साथ जरूर खुले, लेकिन कुछ ही देर में इसमें गिरावट देखी जाने लगी। चांदी के वायदा भाव तो गिरावट के साथ ही खुले। सोने के वायदा भाव 61 हजार और चांदी के वायदा भाव 76 हजार रूपये के ऊपर चल रहे हैं।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट 9 रुपये की तेजी के साथ 61,279 रुपये के भाव पर खुला। हालांकि कुछ देर बाद इसमें गिरावट आने लगी। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 32 रुपये की गिरावट के साथ 61,238 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 61,297 रुपये का दिन का ऊपरी स्तर और 61,205 रुपये का निचला स्तर छू लिया। पिछले सप्ताह इस कॉन्ट्रैक्ट ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी के वायदा भाव भी सुस्त

सोने के साथ ही आज चांदी के वायदा भाव में सुस्ती देखी जा रही है। एमसीएक्स पर गुरुवार को चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 133 रुपये की गिरावट के साथ 76,555 रुपये के भाव पर खुला।

खबर लिखे जाने के समय यह 238 रुपये की गिरावट के साथ 76,450 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 76,574 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 76,409 रुपये किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले सप्ताह चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

Advertisement
First Published - May 11, 2023 | 10:37 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement