facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold Price Today: सोने की बढ़ी चमक, चांदी की कीमत में इजाफा, जानें आज का लेटेस्ट प्राइस

Advertisement

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 47 रुपये की तेजी के साथ 62,155 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- February 22, 2024 | 9:40 AM IST
Gold and Silver Price Today

Gold Price Today: सोने-चांदी के वायदा भाव की आज भी शुरुआत तेज रही। दोनों के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। हालांकि बुधवार को दोनों के वायदा भाव तेजी के साथ खुलने के बाद कारोबार के अंत में गिरावट के साथ बंद हुए थे।

खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 62 हजार रुपये के ऊपर कारोबार, जबकि चांदी के वायदा भाव 71 हजार रुपये से नीचे कारोबार कर रहे हैं। इस समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी के वायदा भाव में भी तेजी देखी जा रही है।

सोने के वायदा भाव चढे

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 47 रुपये की तेजी के साथ 62,155 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 21 रुपये की तेजी के साथ 62,129 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 62,169 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 62,129 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में सोने के वायदा भाव ने 64,063 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था।

चांदी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरूआत भी आज तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 105 रुपये की तेजी के साथ 70,724 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 91 रुपये की तेजी के साथ 70,700 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 70,774 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 70,692 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपये किलो के भाव पर पहुंच गए थे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चमके सोना चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने व चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। Comex पर सोना 2,036.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,034.30 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 2.50 डॉलर की तेजी के साथ 2,036.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 22.93 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 22.87 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.05 डॉलर की तेजी के साथ 22.92 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - February 22, 2024 | 9:40 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement