facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

Gold Silver Price Today: सोना हुआ महंगा, MCX पर 97,450 रुपये के करीब पहुंचा भाव; चांदी हुई सस्ती

Gold-Silver Price Today: घरेलू बाजार में आज सोने के भाव 97,450 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,07,450 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- July 03, 2025 | 10:32 AM IST
Gold and Silver
Representative Image

Gold Silver Price Today: सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत आज सुस्ती के साथ हुई। लेकिन बाद में सोने के भाव में सुधार देखा जाने लगा। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के भाव 97,450 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,07,450 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। लेकिन बाद में भाव लुढ़क गए। सोना गिरावट के साथ ही खुला।

सोना सुस्त शुरुआत के बाद चढ़ा

सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट आज 1 रुपये की गिरावट के साथ 97,389 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 97,390 रुपये था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 60 रुपये की तेजी के साथ 97,450 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 97,500 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 97,389 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,01078 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी की चमक पड़ी फीकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 107 रुपये की गिरावट के साथ 1,07,411 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,07,518 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 61 रुपये की गिरावट के साथ 1,07,457 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,0,7,457 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,07,313 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,09,748 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी तेज शुरुआत के बाद लुढ़के

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। हालांकि बाद में इनके भाव लुढ़क गए। Comex पर सोना 3,369 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,359.70 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 2.30 डॉलर की गिरावट के साथ 3,357.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई छू लिया है। Comex पर चांदी के वायदा भाव 36.79 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 36.72 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.12 डॉलर की गिरावट के साथ 36.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

MCX, Comes पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 97,389 97,390 97,450
चांदी 1,07,411 1,07,518 1,07,457
Comex Open Last Close LTP
सोना 3,369 3,359.70 3,357.40
चांदी 36.79 36.72 36.60

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

First Published - July 3, 2025 | 10:07 AM IST

संबंधित पोस्ट