facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold price today: चांदी 83 हजार के पार; सोने ने भी दिखाए तेवर, जानें आज का ताजा भाव

Advertisement

सोने के वायदा भाव 69,500 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 83,350 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने व चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही।

Last Updated- July 31, 2024 | 9:32 AM IST
gold Silver price today

Gold price today: सोने चांदी के वायदा भाव कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है। दोनों के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 69,500 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 83,350 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने व चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही।

सोना हुआ महंगा

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट आज 278 रुपये की तेजी के साथ 69,456 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 317 रुपये की तेजी के साथ 69,495 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 69,507 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 69,426 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस महीने 74,471 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत आज तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 231 रुपये की तेजी के साथ 82,890 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 701 रुपये की तेजी के साथ 83,360 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 83,387 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 82,890 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस साल चांदी के वायदा भाव ने 96,493 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के बाद फिसला, चांदी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। लेकिन बाद में सोने के भाव सुस्त पड़ गए। Comex पर सोना 2,407.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला।

पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,405 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.50 डॉलर की गिरावट के साथ 2,403.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 28.54 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 28.52 था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.16 डॉलर की तेजी के साथ 28.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - July 31, 2024 | 9:31 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement