facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold price today: चांदी 82 हजार रुपये पर पहुंची; सोना भी हुआ महंगा…चेक करें आज का लेटेस्ट भाव

Advertisement

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 1,438 रुपये की तेजी के साथ 81,499 रुपये पर खुला।

Last Updated- August 16, 2024 | 9:47 AM IST
Gold silver price today: सोने ने मंगलवार को ग्लोबल मार्केट में 3,509.90 डॉलर प्रति औंस का नया रिकॉर्ड बनाया था। जबकि, घरेलू बाजार में सोने ने 99,358 रुपये प्रति दस ग्राम का सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Gold Silver Price today: सोने चांदी के वायदा कारोबार में आज तेजी देखने को मिल रही है। दोनों के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 70,350 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 82,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव तेज शुरुआत के बाद सुस्त पड़ गए।

सोना हुआ महंगा

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट आज 167 रुपये की तेजी के साथ 70,303 रुपये के भाव पर खुला।

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 231 रुपये की तेजी के साथ 70,367 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 70,398 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 70,279 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 74,471 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 1,438 रुपये की तेजी के साथ 81,499 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,979 रुपये की तेजी के साथ 82,040 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 82,095 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 81,499 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस साल चांदी के वायदा भाव ने 96,493 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेज शुरुआत के बाद लुढ़के सोने चांदी के भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी की शुरुआत तेजी के साथ हुई। हालांकि बाद में इनके भाव सुस्त पड़ गए। Comex पर सोना 2,494.39 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,492.40 डॉलर प्रति औंस था।

खबर लिखे जाने के समय यह 2.20 डॉलर की गिरावट के साथ 2,490.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 28.42 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 28.41 डॉलर था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 0.19 डॉलर की गिरावट के साथ 28.23 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - August 16, 2024 | 9:47 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement