facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सोने की कीमतों में कोहराम: रिकॉर्ड स्तर से 22% लुढ़का सोना, क्या ब्याज दरों का डर खा रहा है चमक?

Advertisement

पश्चिम एशिया युद्ध के कारण बढ़ती मुद्रास्फीति और उच्च ब्याज दरों की आशंका ने सोने की कीमतों को रिकॉर्ड स्तर से 22% नीचे धकेल दिया है

Last Updated- March 24, 2026 | 11:09 PM IST
Gold and silver rate today
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के चलते मंगलवार को सोने की कीमतों में गिरावट जारी रही। इस तनाव ने मुद्रास्फीति की आशंकाओं और वैश्विक स्तर पर ब्याज दरों में वृद्धि की संभावना को हवा दी। हाजिर सोने की कीमत सुबह 0.6 फीसदी गिरकर 4,377.93 डॉलर प्रति औंस पर आ गई, जबकि पिछले सत्र में यह नवंबर के बाद के अपने सबसे निचले स्तर 4,097.99 डॉलर पर पहुंच गई थी।

अप्रैल डिलिवरी के लिए अमेरिकी सोने के वायदा भाव में 0.6 फीसदी की गिरावट आई और यह 4,378.80 डॉलर पर पहुंच गया। टीडी सिक्योरिटीज के कमोडिटी रणनीति के वैश्विक प्रमुख बार्ट मेलेक ने कहा, अगर युद्ध जारी रहता है और ऊर्जा की कीमतें लगातार बढ़ती रहती हैं तो यह सोने के लिए अच्छी खबर नहीं है।

उन्होंने कहा, दूसरी तिमाही में सोने पर दबाव रहने वाला है, लेकिन मुझे लगता है कि साल के अंत तक सोने को लेकर दृष्टिकोण फिर से काफी अच्छा दिखेगा क्योंकि हमें उम्मीद है कि तब तक फेड जैसे केंद्रीय बैंकों को ज्यादा आजादी मिलेगी और हम डॉलर में नरमी और ब्याज दरों में गिरावट देख सकते हैं। सोने को एक सुरक्षित निवेश और मुद्रास्फीति से बचाव का साधन माना जाता है, लेकिन ब्याज न मिलने के कारण उच्च ब्याज दर वाले माहौल में इसका आकर्षण कम हो जाता है। 

इस युद्ध के कारण होर्मुज स्ट्रेट से होकर दुनिया के करीब 20 फीसदी तेल और एलपीजी का परिवहन प्रभावी रूप से रुक गया है, जिससे ऊर्जा की कीमतें बढ़ गई हैं और मुद्रास्फीति की चिंता में इजाफा हुआ है। इसके बाद, अग्रणी केंद्रीय बैंकों ने युद्ध के कारण कीमतों में व्यापक वृद्धि होने की स्थिति में कार्रवाई करने की अपनी तत्परता पर जोर दिया है।

हाजिर सोने की कीमत 29 जनवरी के 5,594.82 डॉलर के अपने रिकॉर्ड स्तर से करीब 22 फीसदी गिर गई है। कॉमर्जृबैंक के विश्लेषकों ने एक नोट में कहा, कीमत में हालिया गिरावट साल की शुरुआत में हुई भारी वृद्धि की तरह ही एक जरूरत से ज्यादा प्रतिक्रिया वाली लग रही है। एक तरह से सोने के लिए स्थिति एक चरम से दूसरे चरम पर पहुंच गई है। अन्य धातुओं में, हाजिर चांदी 1.3 फीसदी गिरकर 68.20 डॉलर पर आ गई, प्लैटिनम 0.2 फीसदी बढ़कर 1,885.18 डॉलर पर पहुंच गया जबकि पैलेडियम 2.9 फीसदी गिरकर 1,392.25 डॉलर पर आ गया।

Advertisement
First Published - March 24, 2026 | 11:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement