facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold Prices: सोने की कीमतें स्थिर, निवेशकों की निगाहें फेड की मीटिंग और पेरोल डेटा पर

Advertisement

आज सुबह कीमत 2,338.08 डॉलर प्रति औंस रही, जो 21 दिनों के औसत से थोड़ी ऊपर है।

Last Updated- April 29, 2024 | 4:28 PM IST
Gold

सोने की कीमतों में आज सोमवार को कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिला। निवेशक इस समय दो महत्वपूर्ण इवेंट का इंतजार कर रहे हैं – अमेरिकी फेडरल रिजर्व की पॉलिसी मीटिंग और इस हफ्ते जारी होने वाला अमेरिका का नॉन-फार्म पेरोल डेटा।

इन दोनों से भविष्य की ब्याज दरों और अर्थव्यवस्था की दिशा के बारे में संकेत मिलने की उम्मीद है। GMT के हिसाब से सोने की आज सुबह कीमत 2,338.08 डॉलर प्रति औंस रही, जो 21 दिनों के औसत से थोड़ी ऊपर है।

इस साल अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कमजोर पड़ने से पिछले हफ्ते सोने की कीमतों में 2.2% की गिरावट आई। निवेशकों को अब लगता है कि इस साल सिर्फ एक ही बार, शायद नवंबर में, ब्याज दरों में कटौती हो सकती है। सैक्सो बैंक के ओले हैनसेन का कहना है कि पिछले हफ्ते की गिरावट के बावजूद सोने को खरीदने वाले निवेशकों ने बाजार संभाला और सोने में बड़ी गिरावट को रोका।

दरअसल, पिछले हफ्ते की गिरावट से पहले पांच हफ्तों तक लगातार तेजी के बाद सोना 12 अप्रैल को 2,431.29 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था। इस तेजी में केंद्रीय बैंकों की बड़ी खरीद और कमजोर युआन के चलते चीनी निवेशकों की बढ़ती मांग शामिल थी।

सिटी बैंक का कहना है कि भले ही चीन में अगले कुछ महीनों में सोने की मांग में थोड़ी कमी आ सकती है, लेकिन कुल मिलाकर चीनी खुदरा निवेशक और चीन का केंद्रीय बैंक (पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना) सोने की लगातार खरीदारी कर रहे हैं, जिससे सोने की कीमतों को सहारा मिल रहा है। सिटी बैंक का अनुमान है कि इस मजबूती के चलते अगले 12-15 महीनों में सोने की कीमतें 3,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती हैं।

हालांकि, अभी बाजार की निगाहें फेड की आने वाली पॉलिसी मीटिंग (30 अप्रैल – 1 मई) पर टिकी हुई हैं। साथ ही इस हफ्ते के अंत में शुक्रवार को अमेरिका का नॉन-फार्म पेरोल डेटा भी जारी होगा। ब्याज दरों में बढ़ोतरी आमतौर पर सोने के लिए नकारात्मक संकेत होता है, लेकिन कुल मिलाकर मांग और बाजार का रुझान कैसा रहता है, यह देखना होगा।

सोने के अलावा आज मेटल की कीमतों में चमक देखने को मिली। चांदी, प्लैटिनम और पैलेडियम की कीमतों में बढ़तरी दर्ज की गई। पिछले हफ्ते 5.2% की गिरावट के बाद चांदी की कीमतों ने वापसी करते हुए 0.8% की बढ़तरी के साथ 27.37 डॉलर प्रति औंस को छुआ. गौरतलब है कि गिरावट के दौरान 27 डॉलर प्रति औंस के आसपास आते ही खरीदारों ने बाजार संभाल लिया और गिरावट को रोका।

प्लैटिनम की कीमतों में भी 1.3% का उछाल आया और ये 927.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गईं। पैलेडियम की कीमतों में भी मामूली बढ़तरी देखी गई, ये 0.2% बढ़कर 956.32 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गईं। हालांकि, सोने की कीमतें अभी स्थिर हैं और फेड की नीति बैठक और अमेरिकी नॉन-फार्म पेरोल डेटा का इंतजार कर रही हैं। (रॉयटर्स के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - April 29, 2024 | 4:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement