facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold Price Today: MCX पर फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोने के भाव

Advertisement
Last Updated- January 30, 2023 | 11:56 AM IST
Gold and Silver Price

सोने की वायदा कीमतों में दो कारोबारी दिन की गिरावट के बाद अब फिर से तेजी लौट आई और इसके वायदा भाव नई ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोमवार को सोने की बेंचमार्क कीमत फिर से 57,000 रुपये पार कर गई।

सोमवार को MCX पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट 56,900 रुपये के भाव पर खुला, जो पिछले कारोबारी दिन के बंद भाव 56,857 रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक रहा।

खबर लिखे जाने के समय तक फरवरी कॉन्ट्रैक्ट सोने की कीमत 57,149 रुपये प्रति 10 ग्राम दिन के उच्च भाव तक पहुंच गई। सोने का यह वायदा भाव अब तक का सर्वोच्च भाव है।

खबर लिखे जाने के समय सोने का यह वायदा भाव 168 रुपये तेजी के साथ 57,025 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के साथ ही चांदी की वायदा कीमतों में भी तेजी दर्ज की गई।

MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज अपने पिछले क्लोजिंग प्राइस 68,329 रुपये के मुकाबले बढ़कर 68438 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर खुला और यह खबर लिखे जाने के समय 68,763 रुपये प्रति किलोग्राम के दिन के उच्च भाव तक चला गया।

Advertisement
First Published - January 30, 2023 | 11:48 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement