facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold Prices: चार दिनों की गिरावट के बाद सोने में तेजी, भाव 76,500 के ऊपर; US फेड के फैसले पर टिकी मार्केट की नजर

Advertisement

घरेलू बाजार में सोना 24 कैरेट आज शुरुआती कारोबार में पिछले दिन की क्लोजिंग के मुकाबले 208 रुपये चढ़कर 76,570 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर दर्ज किया गया।

Last Updated- December 18, 2024 | 3:25 PM IST
Gold silver price today

Gold Price Today: लगातार चार दिनों की गिरावट के बाद बुधवार यानी 18 दिसंबर को सोने की कीमतों (gold prices) में तेजी देखी जा रही है। घरेलू बाजार में सोना 24 कैरेट आज शुरुआती कारोबार में पिछले दिन की क्लोजिंग के मुकाबले 208 रुपये चढ़कर 76,570 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर दर्ज किया गया।

वहीं फ्यूचर मार्केट में सोने का बेंचमार्क कॉन्ट्रैक्ट 76,970 के ऊपरी स्तर पर पहुंच गया। पिछले हफ्ते 11 दिसंबर को यह 79,120 रुपये प्रति 10 ग्राम की ऊंचाई पर पहुंच गया था। इस तरह से देखें तो पिछले हफ्ते के ऊपरी स्तर से सोना अभी भी 2,000 रुपये से ज्यादा सस्ता है।

फिलहाल मार्केट की नजर अमेरिकी फेडरल (US Federal Reserve) की कल यानी मंगलवार से शुरू हो चुकी दो दिवसीय (17-18 दिसंबर) मीटिंग के फैसले पर है। मार्केट में इस बात की संभावना प्रबल है कि अमेरिका का केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व अपनी इस बैठक में एक बार फिर ब्याज दरों में कम से कम 25 बेसिस प्वाइंट यानी 0.25 फीसदी की कटौती कर सकता है। यदि अमेरिका में ब्याज दरों में कमी आती है तो सोने को और सपोर्ट मिलना स्वाभाविक है। सोने पर कोई इंटरेस्ट/ यील्ड नहीं मिलता इसलिए ब्याज दरों के नीचे जाने से निवेश के तौर पर इस एसेट क्लास की मांग बढ़ जाती है।

घरेलू फ्यूचर मार्केट

घरेलू फ्यूचर मार्केट एमसीएक्स (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट आज 18 दिसंबर को इंट्राडे ट्रेडिंग के दौरान 76,970 के ऊपरी स्तर पर पहुंच गया। फिलहाल (2:15 PM IST) यह 41 रुपये यानी 0.05 फीसदी की मामूली मजबूती के साथ 76,912 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर है। इससे पहले 13 नवंबर को इंट्राडे ट्रेडिंग के दौरान सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 73,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर तक चला गया जबकि 30 अक्टूबर को यह 79,775 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया था।

गोल्ड फ्यूचर (Gold Futures/10 gm)  

तारीख बेंचमार्क कॉन्ट्रैक्ट पिछला क्लोजिंग ओपनिंग इंट्राडे  हाई इंट्राडे  लो लास्ट ट्रेडिंग प्राइस बदलाव
18 दिसंबर 2024 गोल्ड फरवरी कॉन्ट्रैक्ट 76,871 76,887 76,970 76,606 76,742 +41 (+0.05%)

Source: MCX (2:15 pm IST) 

घरेलू स्पॉट मार्केट

घरेलू हाजिर बाजार में भी आज तेजी का रुख दिखा। Indian Bullion and Jewellers Association (IBJA) के मुताबिक स्पॉट (हाजिर) मार्केट में सोना 24 कैरेट (999) आज बुधवार को शुरुआती कारोबार में पिछले दिन (मंगलवार) की क्लोजिंग के मुकाबले 208 रुपये चढ़कर 76,570 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर दर्ज किया गया। मंगलवार 17 दिसंबर को कारोबार की समाप्ति पर सोना 24 कैरेट 76,362 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया था। 13 नवंबर को कारोबार की समाप्ति पर सोना 24 कैरेट 73,739 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर देखा गया था। इससे पहले 30 अक्टूबर को यह 79,681 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल-टाइम हाई लेवल तक पहुंच गया था।

स्पॉट गोल्ड (spot gold/10 gm)

गोल्ड 17 दिसंबर (क्लोजिंग प्राइस/ 10 ग्राम) 18 दिसंबर (ओपनिंग प्राइस/10 ग्राम) बदलाव
गोल्ड 24 कैरेट (999 ) 76,362 76,570 +208
गोल्ड 24 कैरेट (995) 76,056 76,263 +206
गोल्ड 22  कैरेट (916) 69,948 70,138 +190
सिल्वर/kg 88,525 88,950 +425

Source: IBJA

ग्लोबल मार्केट 

ग्लोबल मार्केट में भी फिलहाल (2:15 PM IST) हल्की मजबूती है। आज कारोबार के दौरान स्पॉट गोल्ड (spot gold) 2,651.80 डॉलर प्रति औंस तक ऊपर और 2,642.23 डॉलर प्रति औंस तक नीचे गया। फिलहाल यह 0.06 फीसदी की तेजी के साथ 2,648.36 डॉलर प्रति औंस पर है। इसी तरह बेंचमार्क यूएस फरवरी गोल्ड फ्यूचर्स (Gold COMEX FEB25) भी आज कारोबार के दौरान 2,667.60 डॉलर और 2,657.30 डॉलर प्रति औंस के रेंज में रहा। फिलहाल यह 0.08 फीसदी की मजबूती के साथ 2,664.10 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले 31 अक्टूबर को स्पॉट गोल्ड और यूएस गोल्ड फ्यूचर क्रमश: 2,790.15 और 2,801.80 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए थे।

इंटरनेशनल गोल्ड (International gold (USD/ounce)  

तारीख गोल्ड पिछला क्लोजिंग ओपनिंग इंट्राडे  हाई इंट्राडे  लो लास्ट ट्रेडिंग प्राइस बदलाव
17 दिसंबर 2024 गोल्ड फरवरी कॉन्ट्रैक्ट (COMEX) 2,662 2,663.30 2,667.60 2,657.30 2,664.10 +2.10 (+0.08%)
18 दिसंबर 2024 स्पॉट गोल्ड 2,646.66  2,647.85 2,651.80  2,642.23 2,648.36 +1.70 (+0.06%)

Source: Bloomberg (2:15 PM IST)

 

Advertisement
First Published - December 18, 2024 | 3:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement