facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price Today: सोना 1.59 लाख के पार, चांदी के फिसले दाम; चेक करें आज के ताजा रेट

Advertisement

Gold-Silver Price: घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में तेजी रही, जबकि शुरुआती बढ़त के बाद चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे।

Last Updated- June 02, 2026 | 9:33 AM IST
Gold and Silver Price today
Representative image

Gold and Silver Price Today, June 2: सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। हालांकि चांदी के भाव बाद में लुढ़क गए। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,59,400 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,65,750 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोने के भाव चढ़े

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट आज 208 रुपये की तेजी के साथ 1,59,449 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,59,241 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 142 रुपये की तेजी के साथ 1,59,383 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,59,499 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,59,255 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी तेज शुरुआत के बाद फिसली

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट आज 39 रुपये की तेजी के साथ 2,66,202 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,66,163 रुपये था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 413 रुपये की गिरावट के साथ 2,65,750 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,66,350 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,65,685 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के भाव 3 लाख रुपये पार कर चुके हैं। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

यह पढ़ें: MCX ने लॉन्च किया Silver 100 Futures, रिटेल निवेशकों और छोटे ज्वैलर्स के लिए आसान हुआ चांदी में निवेश

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना आज 4,515.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,506.30 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 12.40 डॉलर की तेजी के साथ 4,518.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 75.15 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 75.25 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.27 डॉलर की तेजी के साथ 75.52 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर Gold and Silver Price

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,59,449 1,59,241 1,59,383
चांदी 2,66,202 2,66,163 2,65,750
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,515.80 4,506.30 4,561.50
चांदी 75.76 75.87 75.53

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

Advertisement
First Published - June 2, 2026 | 9:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement