facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव में तेजी, चांदी के भी चढ़े तेवर

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव तेजी और चांदी के वायदा भाव की गिरावट के साथ खुले। हालांकि बाद में दोनों के वायदा भाव तेजी के साथ कारोबार करने लगे।

Last Updated- February 13, 2024 | 3:28 PM IST
Gold Silver Price

Gold Silver price Today: इस सप्ताह के दूसरे दिन सोने-चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। सोने के वायदा भाव इस तेजी के साथ 62, 250 रुपये और चांदी के वायदा भाव बढ़कर 71,500 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव तेजी और चांदी के वायदा भाव की गिरावट के साथ खुले। हालांकि बाद में दोनों के वायदा भाव तेजी के साथ कारोबार करने लगे। इस बीच, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज कारोबार काफी देर से शुरू हुआ। कारोबार शुरू होने का समय सुबह 9 बजे है। लेकिन तकनीकी समस्या के कारण आज कारोबार 1 बजे शुरू हो पाया।

सोने के वायदा भाव चढ़े

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 95 रुपये की तेजी के साथ 62,173 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 168 रुपये की तेजी के साथ 62,246 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 62,272 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 62,173 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में सोने के वायदा भाव ने 64,063 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था।

चांदी भी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरूआत आज तेजी के साथ हुई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 242 रुपये की तेजी के साथ 71,251 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 493 रुपये की तेजी के साथ 71,502 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 71,523 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,251 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपये किलो के भाव पर पहुंच गए थे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। चांदी के वायदा भाव सुस्त शुरुआत के बाद चढ़ गए। Comex पर सोना 2,033.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,035 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 6.10 डॉलर की तेजी के साथ 2,039.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 22.75 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 22.76 डॉलर था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 0.21 डॉलर की तेजी के साथ 22.97 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - February 13, 2024 | 3:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement