facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रूस पर अमेरिकी प्रतिबंध और चीन पर संभावित निर्यात नियंत्रण से सोने की कीमतों में तेजी

Advertisement

जीएमटी 11.21 बजे तक हाजिर सोना 0.5 प्रतिशत बढ़कर 4,114.06 डॉलर प्रति औंस हो गया, एक सत्र पहले यह लगभग दो सप्ताह के निचले स्तर पर आ गया था

Last Updated- October 23, 2025 | 10:51 PM IST
Gold
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

रूस पर अमेरिकी प्रतिबंधों और चीन पर संभावित नए निर्यात नियंत्रण के कारण भू-राजनीतिक जोखिम बढ़ने और सुरक्षित निवेश वाली संपत्तियों की मांग में इजाफा होने से गुरुवार को सोने की कीमतों में तेजी आई। जीएमटी 11.21 बजे तक हाजिर सोना 0.5 प्रतिशत बढ़कर 4,114.06 डॉलर प्रति औंस हो गया। एक सत्र पहले यह लगभग दो सप्ताह के निचले स्तर पर आ गया था।

दिसंबर डिलिवरी के लिए अमेरिकी सोना वायदा 1.6 फीसदी बढ़कर 4,128.40 डॉलर प्रति औंस हो गया।  निमो डॉट मनी के मुख्य बाजार विश्लेषक हान टैन ने कहा, ‘सोना बेहद जरूरी तकनीकी पुलबैक के बाद अपनी पकड़ बनाने की कोशिश कर रहा है और भू-राजनीतिक जोखिम के बीच सुरक्षित दांव के रूप में इसकी जरूरत बनी रह सकती है।’

डॉनल्ड ट्रंप प्रशासन चीन को लैपटॉप से लेकर जेट इंजन तक, सॉफ्टवेयर-संचालित कई निर्यातों पर अंकुश लगाने पर विचार कर रहा है ताकि दुर्लभ मैग्नेट के निर्यात पर चीन के नए प्रतिबंधों का जवाब दिया जा सके। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने दूसरे कार्यकाल में पहली बार रूस पर यूक्रेन संबंधी प्रतिबंध लगाए जिनमें तेल कंपनियां लुकोइल और रोसनेफ्ट शामिल हैं।

इस वर्ष सोने की कीमतों में लगभग 57 फीसदी की वृद्धि हुई है। सोने की कीमत सोमवार को 4,381.21 डॉलर के सर्वाधिक ऊंचे स्तर पर पहुंच गई जिसे भू-राजनीतिक और आर्थिक अनिश्चितताओं, ब्याज दरों में कटौती के दांव और केंद्रीय बैंकों की निरंतर खरीद से बल मिला।

सभी की नजरें शुक्रवार को अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं जिसमें सरकारी कामकाज ठप होने के कारण देर हुई है। 

Advertisement
First Published - October 23, 2025 | 9:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement