facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold Rate Today: सोने में तेजी जारी, फिर बनाया नया रिकॉर्ड; भाव 86,360 रुपये के ऑल टाइम हाई पर

Advertisement

Gold Rate Today: खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 86,350 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 95,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे।

Last Updated- February 11, 2025 | 9:47 AM IST
Gold
Representational Image

Gold Rate Today: सोने के वायदा कारोबार की शुरुआत में तेजी देखने को मिल रही है और इस सप्ताह लगातार दूसरे दिन सोने के भाव ने नया रिकॉर्ड बनाया। इसके वायदा भाव आज 86,360 रुपये के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 86,350 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 95,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की वायदा कीमतों में तेजी, जबकि चांदी की कीमतों में सुस्ती देखी जा रही है।

सोना के वायदा भाव तेज

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 490 रुपये की तेजी के साथ 86,306 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 536 रुपये की तेजी के साथ 86,352 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 86,360 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 86,279 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इसी महीने 86,360 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी के वायदा भाव सुस्त

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 253 रुपये की गिरावट के साथ 95,042 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 251 रुपये की गिरावट के साथ 95,044 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 95,221 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 94,914 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल चांदी के वायदा भाव ने 1,00081 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेज, चांदी नरम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने के वायदा भाव में तेजी देखी जा रही है, जबकि चांदी के वायदा भाव नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं। Comex पर सोना 2,937 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,934.40 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 10.80 डॉलर की तेजी के साथ 2,945.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 32.49 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 32.49 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.24 डॉलर की गिरावट के साथ 32.25 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - February 11, 2025 | 9:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement