facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold Rate Update: सोना ऑल टाइम हाई से एक हजार रुपये से ज्यादा लुढ़का, MCX पर भाव 58 हजार के नीचे

Advertisement

IBJA के अनुसार सोना 24 कैरेट (999) आज 869 रुपये की गिरावट के साथ 58,013 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया ।

Last Updated- February 03, 2023 | 1:44 PM IST
Gold silver price today

Gold Mid Session Update – पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के बीच एमसीएक्स (MCX) पर आज यानी शुक्रवार को सोने (gold) की कीमतों में तेजी देखी गई। इससे पहले एमसीएक्स पर गुरुवार को सोने की कीमत इंट्रा डे ट्रेडिंग में 58,847 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए ऑल टाइम हाई (new all-time high) पर पहुंच गई थी। हालांकि दूसरे सत्र के कारोबार में कीमतों में नरमी आई और सोना आखिरकार 190 रुपये गिरकर 57,695 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। वहीं चांदी (silver) की कीमतों में फिलहाल नरमी देखी जा रही है।

स्पॉट मार्केट में आज सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट है।

घरेलू फ्यूचर्स मार्केट / MCX

(1 PM IST) – घरेलू वायदा बाजार (futures market) यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज अपने पिछले क्लोजिंग प्राइस 57,695 रुपये के मुकाबले बढ़कर 57,799 रुपये प्रति 10 ग्राम खुला। 57,900 और 57,716 के रेंज में कारोबार करने के बाद यह 101 रुपये यानी 0.18 फीसदी की मजबूती के साथ 57,796 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया।

वहीं चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट अपने पिछले क्लोजिंग प्राइस यानी 70,204 रुपये के मुकाबले फिसलकर 70,116 रुपये प्रति किलोग्राम खुला। 70,557 और 70,015 रुपये प्रति किलोग्राम के रेंज में कारोबार करने के बाद यह 106 रुपये यानी 0.15 फीसदी की नरमी के साथ 70,098 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था।

घरेलू स्पॉट मार्केट

घरेलू हाजिर (स्पॉट) बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली।

Indian Bullion and Jewellers Association (IBJA) के अनुसार सोना 24 कैरेट (999) आज 869 रुपये की गिरावट के साथ 58,013 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया । सोना 24 कैरेट (995) और सोना 22 कैरेट (916) भी क्रमश: 865 और 797 रुपये की कमजोरी के साथ 57,781 और 53,139 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किए गए । चांदी की कीमतें भी 1,831 रुपये टूटकर 69,745 रुपये प्रति किलोग्राम पर दर्ज की गई।

ग्लोबल मार्केट

ग्लोबल मार्केट में आज यानी गुरुवार को स्पॉट (हाजिर) गोल्ड 0.04 फीसदी की नरमी के साथ 1,912 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया। विश्व की 6 प्रमुख करेंसी के मुकाबले अमेरिकी डॉलर के प्रदर्शन को दर्शाने वाले यूएस डॉलर इंडेक्स (US Dollar Index) में फिलहाल 0.18 फीसदी की मजबूती है। ग्लोबल मार्केट में कल यानी गुरुवार को 9 महीने यानी अप्रैल 2022 के बाद के उच्चतम स्तर 1,953.92 डॉलर प्रति औंस को छूने के बाद सोने में 2 फीसदी की गिरावट आई थी।

Advertisement
First Published - February 3, 2023 | 1:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement