facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold Rate Update: सोने में रेंज-बाउंड ट्रेड, MCX पर भाव ऑल टाइम हाई से 2,700 रुपये नीचे

Advertisement

IBJA के अनुसार सोना 24 कैरेट आज 135 रुपये की नरमी के साथ 56,343 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया ।

Last Updated- February 16, 2023 | 4:35 PM IST
Gold silver price today

Afternoon Update: कल की तेज गिरावट के बाद आज यानी गुरुवार को एमसीएक्स (MCX) पर सोने (gold) में रेंज- बाउंड कारोबार देखा गया। बेंचमार्क कॉन्ट्रैक्ट में कल 624 रुपये की गिरावट देखने को मिली थी। इसी महीने की 2 तारीख को एमसीएक्स पर सोने का बेंचमार्क कॉन्ट्रैक्ट इंट्रा डे ट्रेडिंग में 58,847 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई (all-time high) पर पहुंच गया था। इस तरह से सोने की कीमत अपने ऑल टाइम हाई से तकरीबन 2,700 रुपये कमजोर हो चुकी है।

जानकारों के अनुसार, पॉजिटव ग्लोबल संकेतों के बावजूद घरेलू बाजार में सोने की कीमत कमोबेश स्थिर है। इसकी वजह यूएस डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में आई तेजी है। रुपये में मजबूती से सोने का आयात सस्ता हो जाता है।

घरेलू फ्यूचर्स मार्केट / MCX

(2.35 PM IST) – घरेलू वायदा बाजार (futures market) यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज अपने पिछले क्लोजिंग प्राइस 56,126 रुपये के मुकाबले चढ़कर 56,225 रुपये प्रति 10 ग्राम खुला। 56,258 और 56,011 के रेंज में कारोबार करने के बाद यह 29 रुपये यानी 0.05 फीसदी की नरमी के साथ 56,097 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया।

वहीं चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट अपने पिछले क्लोजिंग प्राइस यानी 65,421 रुपये के मुकाबले सुधरकर 67,651 रुपये प्रति किलोग्राम खुला। 65,780 और 65,371 रुपये प्रति किलोग्राम के रेंज में कारोबार करने के बाद यह 7 रुपये यानी 0.01 फीसदी की बढ़त के साथ 65,428 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था।

घरेलू स्पॉट मार्केट

घरेलू हाजिर (स्पॉट) बाजार में आज सोने की कीमतों में कमजोरी देखी जा रही है।

Indian Bullion and Jewellers Association (IBJA) के अनुसार सोना 24 कैरेट (999) आज 135 रुपये की नरमी के साथ 56,343 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया । सोना 24 कैरेट (995) और सोना 22 कैरेट (916) भी क्रमश: 135 रुपये और 124 रुपये की कमजोरी के साथ 56,117 और 51,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किए गए । चांदी की कीमतें हालांकि 63 रुपये मजबूत होकर 65,474 रुपये प्रति किलोग्राम पर दर्ज की गई।

ग्लोबल मार्केट

डॉलर में नरमी की वजह से ग्लोबल मार्केट में आज स्पॉट (हाजिर) गोल्ड 0.10 फीसदी की तेजी के साथ 1,837.78 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया। विश्व की 6 प्रमुख करेंसी के मुकाबले अमेरिकी डॉलर के प्रदर्शन को दर्शाने वाले यूएस डॉलर इंडेक्स (US Dollar Index) में फिलहाल 0.19 फीसदी की नरमी है।

Advertisement
First Published - February 16, 2023 | 4:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement