facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold silver price today: सोना फिर नए रिकॉर्ड स्तर पर, घरेलू बाजार में भाव ₹88,888; चांदी भी चमकी

Advertisement

Gold Rate Today: MCX पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 70 रुपये की तेजी के साथ 88,796 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- March 19, 2025 | 10:20 AM IST

Gold silver price today: सोने के भाव आए दिन नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। घरेलू बाजार में आज (19 मार्च) फिर सोने के वायदा भाव ने नया रिकॉर्ड बना लिया और इसके भाव 88,888 रुपये के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। चांदी के भाव में भी आज तेजी देखी जा रही है। खबर लिखे जाने के समय आज इसके भाव 1,01,350 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने के भाव ऑल टाइम हाई के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव तेजी के साथ खुले, चांदी की शुरुआत गिरावट के साथ ही हुई।

सोना के भाव 89 हजार के करीब पहुंचे

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 70 रुपये की तेजी के साथ 88,796 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 88,726 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 149 रुपये की तेजी के साथ 88,875 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 88,888 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 88,796 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने आज 88,888 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Also read: Gold-Silver Price: सोना 89,000 के करीब, चांदी 1 लाख के पार; मोतीलाल ओसवाल ने क्यों दी ‘Buy on Dips’ की सलाह

चांदी भी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 31 रुपये की तेजी के साथ 1,01,300 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,01,269 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 78 रुपये की तेजी के साथ 1,01,350 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,01,350 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,01,269 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने पिछले सप्ताह 1,01,999 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेज, चांदी लुढ़की

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। Comex पर सोना 3,041.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,040.80 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.50 डॉलर की तेजी के साथ 3,042.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। मंगलवार को सोने के भाव फ्यूचर और स्पॉट दोनों मार्केट में ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए थे। Comex पर चांदी के वायदा भाव 34.64 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 34.81 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.15 डॉलर की गिरावट के साथ 34.67 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - March 19, 2025 | 10:17 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement