facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सोने में 318 रुपये की तेजी, 55 हजार के करीब पहुंचा रेट

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 7:48 PM IST
Gold

मजबूत वैश्विक रुख के बीच बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 318 रुपये की तेजी के साथ 54,913 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 54,595 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी का भाव 682 रुपये की तेजी के साथ 69,176 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंचा।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, दिलीप परमार ने कहा, ‘‘अमेरिका के मुद्रास्फीति के आंकड़े उम्मीद से कम रहने के बीच पिछले सत्र में सोने की कीमतें पांच माह से भी अधिक के उच्चस्तर पर रहने के बाद एशियाई कारोबार में स्थिर रहीं।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव लाभ के साथ 1,808.2 डॉलर प्रति औंस पर था। चांदी तेजी के साथ 23.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में जिंस अनुसंधान विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा, ‘‘उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आंकड़ों के जारी होने के बाद डॉलर सूचकांक एक प्रतिशत से भी अधिक घटकर करीब छह माह के निचले स्तर तक आ गया। बाजार का ध्यान अब फेडरल रिजर्व के ब्याज दर में बढ़ोतरी के फैसले पर है। ये आंकड़े आज आएंगे।’’

Advertisement
First Published - December 14, 2022 | 7:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement