facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold Roundup: लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद सोने में तेजी लौटी

Advertisement
Last Updated- January 19, 2023 | 3:27 PM IST
Jewellery Stock

मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच एमसीएक्स (MCX) पर गुरुवार को सोने की कीमतों में दो दिनों से चल रही नरमी थम गई। एमसीएक्स पर इससे पहले बुधवार को कारोबार के दौरान (इंट्राडे ट्रेडिंग) सोने की कीमत 56, 550 रुपये प्रति 10 ग्राम के हाई पर पहुंच गई थी। चांदी की कीमतों में हालांकि आज कल की तुलना में नरमी देखी जा रही है।

जानकारों के अनुसार, पॉजिटिव ग्लोबल ट्रेंड की वजह से घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में तेजी आई है।

घरेलू वायदा बाजार / MCX

घरेलू वायदा बाजार यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी वायदा आज अपने पिछले क्लोजिंग प्राइस 56,286 रुपये के मुकाबले 56, 305 रुपये प्रति 10 ग्राम खुला। 56,245 और 56,380 के दायरे में कारोबार करने के बाद यह 15 रुपये यानी 0.03 फीसदी की तेजी के साथ 56,301 रुपये प्रति 10 ग्राम देखा गया।

वहीं चांदी का बेंचमार्क मार्च वायदा आज अपने पिछले क्लोजिंग प्राइस यानी 68, 227 रुपये के मुकाबले 68,015 रुपये प्रति किलोग्राम खुला। 67,726 और 68,100 रुपये प्रति किलोग्राम के दायरे में कारोबार करने के बाद यह 436 रुपये यानी 0.64 फीसदी की गिरावट के साथ 67, 791 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था।

घरेलू स्पॉट मार्केट

घरेलू हाजिर (स्पॉट) बाजार में भी आज सोने की कीमतों में नरमी दर्ज की गई।

Indian Bullion and Jewellers Association (IBJA) के अनुसार सोना (999) आज 113 रुपये की तेजी के साथ 56,755 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया । सोना (995) और सोना (916) भी क्रमश: 56,415 और 51,484 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किए गए । जबकि चांदी की कीमतें 67, 264 रुपये प्रति किलोग्राम पर रहीं।

ग्लोबल मार्केट

डॉलर इंडेक्स में मजबूती के चलते ग्लोबल मार्केट में स्पॉट (हाजिर) गोल्ड 0.3 फीसदी की तेजी के साथ 1,908.54 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया।

सोमवार को हाजिर सोने की कीमत 9 महीने यानी अप्रैल 2022 के ऊपरी लेवल 1,929 डॉलर प्रति औंस तक चली गई थी। विश्व की 6 प्रमुख करेंसी के मुकाबले अमेरिकी डॉलर के प्रदर्शन को दर्शाने वाले यूएस डॉलर इंडेक्स (US Dollar Index) में फिलहाल 0.17 फीसदी की गिरावट है।

Advertisement
First Published - January 19, 2023 | 3:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement