facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold Roundup: MCX पर लगातार तीसरे दिन चढ़ा सोना, कीमतें ऑल टाइम हाई के आस-पास ; स्पॉट में 57 हजार के ऊपर

Advertisement
Last Updated- January 23, 2023 | 6:28 PM IST
Gold-Silver Price today

एमसीएक्स (MCX) पर सोमवार को सोने की कीमतों में लगातार तीसरे कारोबारी दिन तेजी देखी जा रही है। इससे पहले शुक्रवार को कारोबार के दौरान (इंट्राडे ट्रेडिंग) सोने की कीमत 56,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी । चांदी की कीमतों में भी फिलहाल मजबूती है।

जानकारों के अनुसार, ग्लोबल मार्केट में सोमवार को आई शुरुआती तेजी की वजह से घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती आई है। सोना हालांकि फिलहाल ग्लोबल मार्केट में हल्की नरमी के साथ कारोबार कर रहा है।

घरेलू फ्यूचर्स मार्केट / MCX

घरेलू वायदा बाजार (futures market) यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट आज अपने पिछले क्लोजिंग प्राइस 56,658 रुपये के मुकाबले बढ़कर 56,751 रुपये प्रति 10 ग्राम खुला। 56,787 और 56,656 के रेंज में कारोबार करने के बाद यह 74 रुपये यानी 0.13 फीसदी की मजबूती के साथ 56,732 रुपये प्रति 10 ग्राम देखा गया।

इससे पहले शुक्रवार को सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट अपने पिछले क्लोजिंग प्राइस 56,546 रुपये के मुकाबले बढ़कर 56,641 रुपये प्रति 10 ग्राम खुला। 56,850 और 56,560 के रेंज में कारोबार करने के बाद यह 112 रुपये की मजबूती के साथ 56,658 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

वहीं चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज अपने पिछले क्लोजिंग प्राइस यानी 68,547 रुपये के मुकाबले चढ़कर 68,989 रुपये प्रति किलोग्राम खुला। 69,100 और 68,785 रुपये प्रति किलोग्राम के दायरे में कारोबार करने के बाद यह 238 रुपये यानी 0.35 फीसदी की मजबूती के साथ 68,785 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था।

घरेलू स्पॉट मार्केट

घरेलू हाजिर (स्पॉट) बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली।

Indian Bullion and Jewellers Association (IBJA) के अनुसार सोना 24 कैरेट (999) आज 37 रुपये की नरमी के साथ 57,013 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया । सोना 24 कैरेट (995) और सोना 22 कैरेट (916) भी क्रमश: 37 और 34 रुपये की नरमी के साथ 56,785 और 52,224 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किए गए । चांदी की कीमतें भी 82 रुपये की गिरावट के साथ 68,371 रुपये प्रति किलोग्राम पर दर्ज की गई।

ग्लोबल मार्केट

ग्लोबल मार्केट में स्पॉट (हाजिर) गोल्ड 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 1,922.63 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया। इससे पहले शुक्रवार को हाजिर कीमतें इंट्राडे ट्रेडिंग में बढ़कर अप्रैल 2022 के ऊपरी लेवल 1,937.49 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई थी। विश्व की 6 प्रमुख करेंसी के मुकाबले अमेरिकी डॉलर के प्रदर्शन को दर्शाने वाले यूएस डॉलर इंडेक्स (US Dollar Index) में फिलहाल 0.22 फीसदी की गिरावट है।

Advertisement
First Published - January 23, 2023 | 12:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement