facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Gold sales: मुंबई में अच्छी ग्राहकी, दिल्ली में कम बिक्री

Advertisement

ग्राहक हल्के वजन के आभूषण खरीदना पसंद कर रहे थे, वहीं सोना महंगा होने से कुछ ग्राहकों को चांदी के सिक्के भी खरीदते देखा गया।

Last Updated- April 30, 2025 | 11:25 PM IST
Gold Price

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है मगर इस बार सोने की कीमतें आसमान छू रही हैं जिससे खरीदारों में ज्यादा उत्साहन नहीं दिखा। कारोबारियों के मुताबिक मुंबई में मांग अच्छी रही मगर दिल्ली में बिक्री उम्मीद के अनुरूप नहीं बढ़ी। बॉम्बे बुलियन एसोसिएशन को अक्षय तृतीया पर कम से कम 100 टन सोना बिकने की उम्मीद है। पिछले साल अक्षय तृतीया पर मुंबई में 82 टन सोना बिका था। मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 97,600 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 92,000 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। बॉम्बे बुलियन एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार जैन ने बताया कि इस बार आभूषणों के साथ गिन्नियों की भी भारी मांग देखी जा रही है। खरीदारी करने आए करीब 40 फीसदी ग्राहकों ने सोने के सिक्के खरीदे। दूसरी ओर दिल्ली में दुकानें सुनसान दिखाई दीं क्योंकि मांग 50 फीसदी तक घट गई हैं।

दिल्ली के ऑल बुलियन ऐंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश सिंघल ने कहा कि दिल्ली के विभिन्न बाजारों में दुकानें शाम 7 बजे तक बंद हो गईं। मैंने अपनी ज्वैलरी की दुकान बंद कर दी और घर चला गया। उन्होंने कहा कि ग्राहक हल्के वजन के आभूषण खरीदना पसंद कर रहे थे, वहीं सोना महंगा होने से कुछ ग्राहकों को चांदी के सिक्के भी खरीदते देखा गया। दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 98,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 90,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।

Advertisement
First Published - April 30, 2025 | 10:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement