facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold Silver Price: टूटे सारे रिकॉर्ड, सोना 1.40 लाख, चांदी 2.35 लाख रुपये के करीब

Advertisement

जानकारों का कहना है कि भू राजनीतिक तनाव, वैश्विक आर्थिक सुस्ती, सुरक्षित निवेश, केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीद के कारण सोने के दाम लगातार नई ऊंचाई छू रहे हैं

Last Updated- December 26, 2025 | 9:50 PM IST
Gold and Silver Price today

Gold Silver Price: सोने-चांदी के भाव में भारी तेजी देखी जा रही है। इस सप्ताह के सभी कारोबारी दिन इनके भाव रिकॉर्ड बनाते रहे और घरेलू बाजार में आज लगातार चौथे कारोबारी दिन सोने-चांदी के वायदा व हाजिर भाव ने नया रिकॉर्ड बना लिया। वैश्विक बाजार में भी इनके भाव नई ऊंचाई पर पहुंच गए। घरेलू बाजार में आज चांदी के वायदा भाव 2.35 लाख रुपये और सोने के 1.40 लाख रुपये के करीब पहुंच गए।

जानकारों का कहना है कि भू राजनीतिक तनाव, वैश्विक आर्थिक सुस्ती, सुरक्षित निवेश, केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीद के कारण सोने के दाम लगातार नई ऊंचाई छू रहे हैं। चांदी की कीमतें औद्योगिक मांग बढ़ने से भी चढ़ रही हैं।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर चांदी के बेंचमार्क मार्च अनुबंध ने आज 2,35,247 रुपये प्रति किलो, जबकि सोने के बेंचमार्क फरवरी अनुबंध ने 1,39,550 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर उच्चतम स्तर छू लिया। घरेलू हाजिर बाजार में भी दोनों के भाव रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक बिना जीएसटी आज चांदी के हाजिर भाव 2,32,100 रुपये किलो और सोने के 1,37,956 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वोच्च शिखर पर पहुंच गए। आईबीजेए के भाव को बेंचमार्क मानकर ही बैंक सोने पर कर्ज देती हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स पर चांदी के वायदा भाव आज 75.84 डॉलर के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए। सोने के भाव ने भी कॉमेक्स पर 4,561.60 डॉलर औंस पर उच्चतम स्तर छू लिया। जानकारों के मुताबिक सोने चांदी की कीमतों में तेजी जा रह सकती है। घरेलू बाजार में सोना 1.50 लाख और चांदी 2.50 लाख रुपये तक जा सकती है। वहीं वैश्विक बाजार में सोने के भाव 4,600 डॉलर पार जाने की संभावना है। चांदी तो उनके अनुमान 75 डॉलर को पार कर चुकी है।

हालांकि जिंस विश्लेषकों का यह भी मानना है कि सोने चांदी के भाव काफी चढ़ चुके हैं। ऐसे में कभी भी मुनाफावसूली के कारण इनके भाव तेजी से गिर भी सकते हैं। घरेलू बाजार में इस साल सोने के वायदा भाव 80 फीसदी और चांदी के 165 फीसदी से ज्यादा चहैं।

Advertisement
First Published - December 26, 2025 | 9:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement