facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-silver price: सोने के भाव 60,000 रु के पार, जानिये कितनी महंगी हुई चांदी

Advertisement
Last Updated- May 08, 2023 | 11:08 AM IST
Gold Price Today

Gold-silver price: सोने-चांदी के वायदा भाव की आज शुरुआत तेजी के साथ हुई। सोना 153 रुपये और चांदी 201 रुपये की तेजी के साथ खुली। सोने के वायदा भाव 60 हजार और चांदी के वायदा भाव 77 हजार रुपये के ऊपर चल रहे हैं।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट 60,783 रुपये के भाव पर खुला, जबकि पिछला क्लोजिंग प्राइस 60,628 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 257 रुपये की तेजी के साथ 60,885 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 60,894 रुपये का दिन का ऊपरी स्तर और 60,676 रुपये का निचला स्तर छू लिया। पिछले सप्ताह इस कॉन्ट्रैक्ट ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी वायदा भी तेज

सोने के साथ ही आज चांदी के वायदा भाव में भी तेजी देखी गई। एमसीएक्स पर सोमवार को चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 77,248 रुपये भाव पर खुला, जो पिछले क्लोजिंग प्राइस 77,041 रुपये से 201 रुपये ज्यादा था।

खबर लिखे जाने के समय यह 308 रुपये की तेजी के साथ 77,355 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 77,378 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 77,198 रुपये किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले सप्ताह चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

Advertisement
First Published - May 8, 2023 | 11:08 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement