facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price on 26 May: चांदी के भाव 70 हजार, सोने के 59 हजार रुपये से ऊपर

Advertisement
Last Updated- May 26, 2023 | 10:50 AM IST
Gold Price Today

इस सप्ताह लगातार गिरावट के बाद आज सोने-चांदी की वायदा कीमतों में तेजी लौट आई और भाव तेजी के साथ खुले। चांदी के भाव 70 हजार और सोने के 59 हजार रुपये से ऊपर चल रहे हैं।

चांदी की चमक लौटी

इस सप्ताह बीते 4 कारोबारी दिनों से चांदी के वायदा भाव लगातार गिर रहे थे। लेकिन आज इसकी कीमतों में तेजी देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुक्रवार को चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 163 रुपये की तेजी के साथ 70,405 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह 259 रुपये की तेजी के साथ 70,501 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 70,559 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 70,374 रुपये किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस माह चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

सोना भी हुआ महंगा

MCX पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट 82 रुपये की तेजी के साथ 59,542 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 36 रुपये की तेजी के साथ 59,496 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 59,555 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 59,484 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। इस महीने इस कॉन्ट्रैक्ट ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Advertisement
First Published - May 26, 2023 | 10:50 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement