facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price on 1 Aug: रक्षाबंधन से पहले सोना-चांदी हुए सस्ते, चेक करें आज के रेट

Advertisement

Gold and Silver Price Today: घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1 अगस्त को सोना-चांदी के वायदा भाव सुस्त शुरुआत के साथ गिरावट में कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- August 01, 2025 | 10:27 AM IST
Gold and Silver Price
Representative Image

Gold-Silver Price Today, August 1: घरेलू बाजार में सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत में आज नरमी देखी जा रही है। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के भाव 98,600 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,09,850 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार सोने चांदी के  कारोबार में सुस्ती देखने को मिल रही है।

सोना हुआ सस्ता

सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का  अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट आज 67 रुपये की गिरावट के साथ 98,702 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 98,769 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 150 रुपये की गिरावट के साथ 98,619 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 98,704 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 98,572 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,01078 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी लुढ़की

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 118 रुपये की गिरावट के साथ 1,09,854 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,09,973 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 104 रुपये की गिरावट के साथ 1,09,868 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,10,107 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,09,842 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,16,641 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी नरम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। लेकिन चांदी के भाव तेजी के साथ खुलने के बाद गिर गए। Comex पर सोना 3,342.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,348.60 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह  5.10 डॉलर की गिरावट के साथ 3,343.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई छू लिया है। Comex पर चांदी के वायदा भाव 36.78 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 36.71 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.01 डॉलर की गिरावट के साथ 36.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

MCX, Comes पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 98,702 98,769 98,619
चांदी 1,09,854 1,09,973 1,09,868
Comex Open Last Close LTP
सोना 3,342.70 3,348.60 3,343.50
चांदी 36.78 36.71 36.70

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

Advertisement
First Published - August 1, 2025 | 10:27 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement