facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Gold-Silver Price on Feb 21: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें MCX पर भाव

Advertisement

MCX पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 309 रुपये की गिरावट के साथ खुला। वहीं, चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट 311 रुपये की गिरावट के साथ 96,802 रुपये पर खुला।

Last Updated- February 21, 2025 | 11:14 AM IST
Gold Silver Price
Gold-Silver Price Today

Gold-Silver Price Today, 21 February: सोने चांदी के वायदा कारोबार में नरमी देखी जा रही है। आज दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 85,800 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 96,600 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है।

सोना के वायदा भाव लुढ़के

सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 309 रुपये की गिरावट के साथ 85,715 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 224 रुपये की गिरावट के साथ 85,800 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 85,890 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 85,690 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इसी महीने 86,592 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी हुई सस्ती

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 311 रुपये की गिरावट के साथ 96,802 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 533 रुपये की गिरावट के साथ 96,580 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 96,828 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 96,504 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल चांदी के वायदा भाव ने 1,00081 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी सुस्त

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने व चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। Comex पर सोना 2,955.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,956.10 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.40 डॉलर की गिरावट के साथ 2,954.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 33.45 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 33.48 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.05 डॉलर की गिरावट के साथ 33.43 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - February 21, 2025 | 11:14 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement