facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी के भाव में गिरावट! MCX पर गोल्ड ₹96400 के नीचे; सिल्वर ₹1,05,239 पर

Advertisement

Gold Silver Price Today: घरेलू बाजार में आज सोने के भाव 96,400 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,05,200 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- June 09, 2025 | 10:02 AM IST
Gold and Silver Price
Representative Image

Gold Silver Price Today, June 9: इस सप्ताह के पहले दिन कारोबार के शुरुआत में सोने चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है। चांदी के भाव मामूली तेजी के साथ खुलने के बाद लुढ़क गए। सोने के भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के भाव 96,400 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,05,200 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना चांदी नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोना के भाव में नरमी

सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 176 रुपये की गिरावट के साथ 96,860 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 97,036 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 638 रुपये की गिरावट के साथ 96,398 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 96,860 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 96,285 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 99,358 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

यह भी पढ़ें…₹55 से ₹2,457 तक के टारगेट, एनालिस्ट ने कहा- ब्रेकआउट और भारी खरीदारी के साथ तैयार हैं ये 3 शेयर

चांदी की चमक भी फीकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज एक रुपये की मामूली तेजी के साथ 1,05,460 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,05,459 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 220 रुपये की गिरावट के साथ 1,05,239 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,0,5,460 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,05,136 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,06,138 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी फिसले

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज चांदी के वायदा भाव तेज शुरुआत के बाद लुढ़क गए। सोने की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 3,333.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,346.60 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 27.50 डॉलर की गिरावट के साथ 3,319.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई छू लिया है। Comex पर चांदी के वायदा भाव 36.16 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 36.13 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.02 डॉलर की गिरावट के साथ 36.11 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। खबर लिखे जाने के समय कॉमेक्स पर चांदी के वायदा भाव आज 36.26 डॉलर के भाव पर दिन के और इस साल के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए।

MCX, Comes पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 96,860 97,036 96,398
चांदी 1,05,460 1,05,459 1,05,239
Comex Open Last Close LTP
सोना 3,333.40 3,346.60 3,319.10
चांदी 36.16 36.13 36.11

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

Advertisement
First Published - June 9, 2025 | 9:56 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement