facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold silver price: चांदी गिरकर 70 हजार रुपये के करीब, सोना भी सस्ता, जानें ताजा भाव

Advertisement

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 88 रुपये की गिरावट के साथ 62,436 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- February 08, 2024 | 10:45 AM IST
Gold-Silver price today

Gold Silver Price Today: इस सप्ताह लगातार चौथे दिन सोने-चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई। आज भी दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। इस समय सोने के वायदा भाव 62,400 रुपये और चांदी के 70,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी नरम रही।

सस्ता हुआ सोना

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज भी गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 88 रुपये की गिरावट के साथ 62,436 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 136 रुपये की गिरावट के साथ 62,388 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 62,463 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 62,379 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में सोने के वायदा भाव ने 64,063 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था।

चांदी के वायदा भाव गिरे

चांदी के वायदा भाव की शुरूआत आज सुस्ती के साथ हुई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 260 रुपये की गिरावट के साथ 70,051 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 219 रुपये की गिरावट के साथ 70,092 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 70,135 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 70,051 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपये किलो के भाव पर पहुंच गए थे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी नरम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी के वायदा भाव की शुरुआत आज सुस्ती के साथ हुई। Comex पर सोना 2,051 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,051.70 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 4.10 डॉलर की गिरावट के साथ 2,047.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 22.28 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 22.36 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.07 डॉलर की गिरावट के साथ 22.28 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था

Advertisement
First Published - February 8, 2024 | 10:45 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement