facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-silver price: सोने-चांदी की चमक पड़ी फीकी; फटाफट चेक करें आज के ताजा रेट

Advertisement

सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 379 रुपये की गिरावट के साथ 78,450 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- November 04, 2024 | 2:26 PM IST
Gold and silver boom in 2024, investors get excellent return of 29%; The rise will continue further 2024 में सोना-चांदी का जलवा, निवेशकों को मिला 29% का शानदार रिटर्न; आगे भी जारी रहेगी तेजी

Gold silver price: इस सप्ताह के पहले दिन सोने चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है। आज दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 78,450 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 94,650 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी की वायदा कीमतों में सुस्त शुरुआत के बाद तेजी देखने को मिल रही है।

सोना हुआ सस्ता

सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 379 रुपये की गिरावट के साथ 78,450 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 395 रुपये की गिरावट के साथ 78,434 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 78,499 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 78,226 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 79,775 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी के वायदा भाव फिसले

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 692 रुपये की गिरावट के साथ 94,791 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 833 रुपये की गिरावट के साथ 94,650 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 94,791 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 94,554 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस साल चांदी के वायदा भाव ने 1,00,081 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Also read: Gold Outlook: संवत 2081 में सोना 15-18 प्रतिशत रिटर्न देने को तैयार: विश्लेषक

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी के भाव सुस्त शुरुआत के बाद सुधरे

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। लेकिन बाद में इनकी कीमतों में तेजी देखी जाने लगी। Comex पर सोना 2,743.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,749.20 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.60 डॉलर की तेजी के साथ 2,750.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 32.57 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 32.68 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.09 डॉलर की तेजी के साथ 32.78 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - November 4, 2024 | 9:48 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement