facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold, Silver Price Today: चांदी ऑल टाइम हाई पर, तेज शुरुआत के बाद दबाव में सोना

Advertisement

Gold and Silver Rate today: खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 1,38,900 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,59,400 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे

Last Updated- January 07, 2026 | 10:00 AM IST
Gold and Silver Price today
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना नरमी और चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही है।

Gold and Silver Rate today: घरेलू बाजार में बुधवार (7 जनवरी) को चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत में तेजी और सोने में नरमी देखने को मिल रही है। सोना तेज शुरुआत के बाद लुढ़क गया, जबकि चांदी सुस्त शुरुआत के बाद ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई। खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 1,38,900 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,59,400 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना नरमी और चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही है।

सोना तेज शुरुआत के बाद गिरा

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरबरी कॉन्ट्रैक्ट 57 रुपये की तेजी के साथ 1,39,140 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,39,083 रुपये था। हालांकि बाद में खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 190 रुपये की गिरावट के साथ 1,38,893 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,39,140 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,38,642 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने पिछले साल 1,40,465 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

यह भी पढ़ें: सोना और चांदी ने 2025 में तोड़े सारे रिकॉर्ड, 2026 में आ सकती है और उछाल

चांदी रिकॉर्ड हाई पर

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। लेकिन बाद में इसके भाव ने रिकॉर्ड स्तर छू लिया। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट 1,212 रुपये की गिरावट के साथ 2,57,599 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,58,811 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 589 रुपये की तेजी के साथ 2,59,400 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,59,692 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,57,001 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 2,59,692 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेज शुरुआत के बाद Gold and Silver Rate फिसले

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत तेज रही। लेकिन बाद में सोने के भाव गिर गए। Comex पर सोना 4,505.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,496.10 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 7.60 डॉलर की गिरावट के साथ 4,488.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 4,584 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

यह भी पढ़ें: 2025 में निवेशकों को लगे बड़े झटके, सोना चमका तो मिडकैप-स्मॉलकैप फिसले; 2026 में इससे बचना जरूरी!

Comex पर चांदी के वायदा भाव 81.28 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 81.03 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.10 डॉलर की गिरावट के साथ 81.13 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने पिछले साल 82.67 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर Gold and Silver Rate

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,39,140 1,39,083 1,38,893
चांदी 2,57,599 2,58,811 2,59,400
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,505.40 4,496.10 4,488.50
चांदी 81.28 81.03 81.13

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

Advertisement
First Published - January 7, 2026 | 10:00 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement