facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price Today, 10 July: सस्ता हुआ सोना, 58 हजार के करीब गोल्ड, चांदी भी सस्ती

Advertisement

चांदी के वायदा भाव 71 हजार रुपये और सोने के वायदा भाव 58 हजार रुपये से ऊपर कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- July 10, 2023 | 10:04 AM IST
Gold and Silver rate

इस सप्ताह के पहले दिन Gold-Silver के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई। दोनों के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले। चांदी के वायदा भाव 71 हजार रुपये और सोने के वायदा भाव 58 हजार रुपये से ऊपर कारोबार कर रहे हैं।

चांदी की चमक फीकी
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 26 रुपये की गिरावट के साथ 71,284 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 127 रुपये की गिरावट के साथ 71,183 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 71,284 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,110 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। मई महीने में चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

सोना के वायदा भाव भी सुस्त
MCX पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 43 रुपये की गिरावट के साथ 58,739 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 119 रुपये की गिरावट के साथ 58,663 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 58,739 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 58,663 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Advertisement
First Published - July 10, 2023 | 10:02 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement