facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price Today, 12 July: महंगा हुआ सोना, भाव 60 हजार के करीब, चांदी 71 हजार के पार

Advertisement

चांदी के वायदा भाव 71 हजार रुपये से ऊपर कारोबार कर रहे हैं, सोने के वायदा भाव बढ़कर 59 हजार के करीब पहुंच गए हैं।

Last Updated- July 12, 2023 | 9:51 AM IST
Gold and Silver Rate Today

सोने—चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। दोनों के वायदा भाव बुधवार को तेजी के साथ खुले। चांदी के वायदा भाव 71 हजार रुपये से ऊपर कारोबार कर रहे हैं, सोने के वायदा भाव बढ़कर 59 हजार के करीब पहुंच गए हैं।

चांदी के वायदा भाव चढे
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 304 रुपये की तेजी के साथ 71,421 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 243 रुपये की तेजी के साथ 71,360 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 71,421 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,333 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। मई महीने में चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

सोने के वायदा भाव 59 हजार के करीब
चांदी के साथ ही आज सोने के वायदा भाव में भी तेजी देखी गई। MCX पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 127 रुपये की तेजी के साथ 58,900 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 103 रुपये की तेजी के साथ 58,876 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 58,908 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 58,854 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Advertisement
First Published - July 12, 2023 | 9:47 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement