facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price Today 18 March 2024: सोना-चांदी की कीमतों में बदलाव, जानिए आज का लेटेस्ट भाव

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई, जबकि चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। लेकिन बाद में सुस्त पड़ गए।

Last Updated- March 18, 2024 | 9:41 AM IST
Gold and Silver rate

Gold Price Today : इस सप्ताह सोने व चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत सुस्त रही। दोनों के वायदा भाव गिरावट साथ खुले। सोना 65,250 हजार रुपये और चांदी 75,250 रुपये के करीब कारोबार कर रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई, जबकि चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। लेकिन बाद में सुस्त पड़ गए।

सोने के वायदा भाव लुढ़के

सोने के वायदा भाव में आज सुस्ती देखी जा रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 94 रुपये की गिरावट के साथ 65,348 रुपये के भाव पर खुला।

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 283 रुपये की गिरावट के साथ 65,259 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 65,395 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 65,250 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस महीने 66,356 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

चांदी के वायदा भाव नरम

चांदी के वायदा भाव की शुरूआत गिरावट के साथ हुई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 150 रुपये की गिरावट के साथ 75,400 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 387 रुपये की गिरावट के साथ 75,263 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 75,419 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 75,224 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपये किलो के भाव पर पहुंच गए थे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना सुस्त, चांदी भी तेजी के बाद गिरी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट और चांदी वायदा भाव की तेजी के साथ हुई। Comex पर सोना 2,159.89 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,161.50 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 7.60 डॉलर की गिरावट के साथ 2,153.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 25.40 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 25.38 डॉलर था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 0.12 डॉलर की गिरावट के साथ 25.25 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - March 18, 2024 | 9:41 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement