facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Gold silver price today: सस्ते हुए सोना-चांदी

Advertisement

चांदी के वायदा भाव 73 हजार रुपये पार और सोना के वायदा भाव 60 हजार रुपये के नीचे कारोबार कर रहे हैं

Last Updated- June 12, 2023 | 10:47 AM IST
Jewellery Stock

इस सप्ताह सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई। दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। चांदी के वायदा भाव 73 हजार रुपये पार और सोना के वायदा भाव 60 हजार रुपये के नीचे कारोबार कर रहे हैं।

सुस्त पड़ी चांदी की चमक

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोमवार को चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 245 रुपये की गिरावट के साथ 73,551 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह 496 रुपये की गिरावट के साथ 73,300 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 73,551 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 73,230 रुपये किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले महीने चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

सोना भी हुआ सस्ता

MCX पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 108 रुपये की गिरावट के साथ 59,713 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 144 रुपये की गिरावट के साथ 59,677 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 59,740 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 59,660 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। पिछले महीने इस कॉन्ट्रैक्ट ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Advertisement
First Published - June 12, 2023 | 10:43 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement