facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold and Silver Price Today: सोने चांदी की कीमतों में तेजी, MCX पर गोल्ड ₹96,200 के ऊपर और सिल्वर ₹100,000 के करीब

Advertisement

Gold Price: सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज ₹615 की तेजी के साथ ₹96,214 पर खुला।

Last Updated- May 22, 2025 | 10:39 AM IST
Gold and Silver Price

Gold silver price today: सोने चांदी के वायदा भाव आज तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। दोनों के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के भाव 96,200 रुपये, जबकि चांदी के भाव 99,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखी जा रही है।

गुरुवार 22 मई को सोने का भाव

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 615 रुपये की तेजी के साथ 96,214 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 95,599 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 617 रुपये की तेजी के साथ 96,216 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 96,318 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 96,082 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने पिछले महीने 99,358 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी फिर से एक लाख की ओर

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 535 रुपये की तेजी के साथ 98,780 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 98,245 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 802 रुपये की तेजी के साथ 99,047 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 99,055 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 98,780 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,01,999 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव के भाव में तेजी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 3,318 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,313.50 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 31.80 डॉलर की तेजी के साथ 3,345.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव पिछले महीने 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए थे। Comex पर चांदी के वायदा भाव 33.58 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 33.64 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.13 डॉलर की तेजी के साथ 33.77 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

MCX, Comes पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 96,214 95,599 96,216
चांदी 98,780 98,245 99,047
Comex Open Last Close LTP
सोना 3,318 3,313.50 3,345.30
चांदी 33.58 33.64 33.77

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

Advertisement
First Published - May 22, 2025 | 10:19 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement