facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी ₹97,600 के पार; खरीदने से पहले चेक कर लें ताजा भाव

Advertisement

Gold Price today: सोने के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई। MCX पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 378 रुपये की गिरावट के साथ 94,900 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- May 29, 2025 | 10:16 AM IST
Gold and Silver Price

Gold Silver Price Today, 29 May: सोने के वायदा भाव आज कारोबार की शुरुआत में नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं, जबकि चांदी के भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के भाव 94,850 रुपये, जबकि चांदी के भाव 97,650 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना नरमी,जबकि चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोना हुआ सस्ता

सोने के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 378 रुपये की गिरावट के साथ 94,900 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 95,278 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 438 रुपये की गिरावट के साथ 94,840 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 94,900 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 94,500 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने पिछले महीने 99,358 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

यह भी पढ़ें…PSU Bank समेत इन तीन दमदार स्टॉक्स पर BUY की सलाह, दिए गए ₹1,950 तक के टारगेट

चांदी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 307 रुपये की तेजी के साथ 97,562 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 97,255 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 385 रुपये की तेजी के साथ 97,640 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 97,740 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 97,545 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,01,999 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना नरम, चांदी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने के वायदा भाव में नरमी और चांदी के भाव में तेजी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 3,283.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,294.90 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 22.30 डॉलर की गिरावट के साथ 3,272.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव पिछले महीने 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए थे। Comex पर चांदी के वायदा भाव 33.11 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 33.16 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.16 डॉलर की तेजी के साथ 33.32 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

यह भी पढ़ें…Stocks to Watch today: SAIL से लेकर IRCTC, IndusInd Bank, Tata Chemicals, HG Infra तक, 29 मई को इन 12 स्टॉक्स पर रखें नजर

MCX, Comes पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 94,900 95,278 94,840
चांदी 97,562 97,255 97,640
Comex Open Last Close LTP
सोना 3,283.70 3,294.90 3,272.60
चांदी 33.11 33.16 33.32

Advertisement
First Published - May 29, 2025 | 10:11 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement