facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold Silver Price Today, 6 March: हाईस्ट लेवल पर सोना, 65 हजार के पार पहुंचे भाव, चांदी भी 73 हजार के पार

Advertisement

Gold Silver Price Today: मंगलवार को सोने के वायदा भाव ने 65,140 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Last Updated- March 06, 2024 | 10:23 AM IST
Buying Gold on Diwali

Gold Silver Price Today: मंगलवार को सर्वोच्च स्तर छूने के बाद आज सोने के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। चांदी के वायदा भाव भी गिरावट के साथ खुले। मंगलवार को सोने के वायदा भाव ने 65,140 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।चांदी के वायदा भाव भी 74 हजार रूपये पार कर गए थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी आज सोने चांदी के वायदा भाव में सुस्ती देखी जा रही है।

सोने के वायदा भाव में गिरावट

सोने के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 143 रुपये की गिरावट के साथ 64,702 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 145 रुपये की गिरावट के साथ 64,700 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 64,735 रुपये के भाव पर दिन का और अब तक का उच्च स्तर और 64,679 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। मंगलवार को सोने के वायदा भाव ने 65,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था।

चांदी के वायदा भाव भी सुस्त

चांदी के वायदा भाव की शुरूआत भी आज सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 171 रुपये की गिरावट के साथ 73,202 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 287 रुपये की गिरावट के साथ 73,087 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 73,203 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 73,022 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपये किलो के भाव पर पहुंच गए थे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी में गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई। Comex पर सोना 2,136.39 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,141.90 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 8.50 डॉलर की गिरावट के साथ 2,133.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 23.89 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 23.98 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.14 डॉलर की गिरावट के साथ 23.84डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - March 6, 2024 | 9:47 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement