facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver price today: अक्षय तृतीया के बाद अब गिरे सोने चांदी के वायदा भाव

Advertisement

Gold-Silver price today: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 364 रुपये की गिरावट के साथ 72,363 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- May 13, 2024 | 9:57 AM IST
Gold-Silver price today

Gold-Silver price today: इस सप्ताह सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। पिछले सप्ताह अक्षय तृतीया के दिन दोनों के भाव में काफी तेजी आई थी। लेकिन आज दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 72,400 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 84,600 हजार रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई।

सोना के वायदा भाव सुस्त

सोने के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 364 रुपये की गिरावट के साथ 72,363 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 339 रुपये की गिरावट के साथ 72,388 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 72,414 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 72,345 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने पिछले महीने 73,958 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Also read: Golden Age of Renewable Energy: अक्षय ऊर्जा की चमक बढ़ी, फिर भी जलेगा ज्यादा कोयला

चांदी की चमक भी फीकी

चांदी के वायदा भाव की शुरूआत भी आज नरम रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट आज 312 रुपये की गिरावट के साथ 84,598 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 292 रुपये की गिरावट के साथ 84,618 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 84,666 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 84,504 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। पिछले महीने चांदी के वायदा भाव ने 86,126 रुपये किलो के भाव पर उच्चतम स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी के वायदा भाव सुस्त

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। Comex पर सोना 2,369.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,375 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 11.80 डॉलर की गिरावट के साथ 2,363.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 28.42 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 28.50 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.17 डॉलर की गिरावट के साथ 28.33 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - May 13, 2024 | 9:57 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement