facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-silver price today: बजट के बाद सोने, चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें कितने रुपये हुए सस्ते

Advertisement

Gold Silver Price Today: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 404 रुपये की गिरावट के साथ 81,900 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- February 03, 2025 | 12:34 PM IST

Gold Silver Price Today: आम बजट पेश होने के बाद इस सप्ताह पहले दिन सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत सुस्त रही। दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। पिछले महीने सोने के वायदा भाव नए रिकॉर्ड बनाये थे। खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 82,150 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 92,900 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे।

सोने के वायदा भाव लुढ़के

सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 404 रुपये की गिरावट के साथ 81,900 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 162 रुपये की गिरावट के साथ 82,142 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 82,284 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 81,862 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने पिछले महीने 82,600 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

चांदी के वायदा भाव सुस्त

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 515 रुपये की गिरावट के साथ 92,699 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 342 रुपये की गिरावट के साथ 92,872 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 93,391 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 91,725 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल चांदी के वायदा भाव ने 1,00081 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना नरम, चांदी भी तेज शुरुआत के बाद लुढ़की

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव में गिरावट देखी जा रही है। Comex पर सोना 2,846.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,835 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 27.50 डॉलर की गिरावट के साथ 2,807.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 32.46 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 32.26 डॉलर था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 0.56 डॉलर की गिरावट के साथ 31.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था

Advertisement
First Published - February 3, 2025 | 10:32 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement