facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold Silver Price Today: रिकॉर्ड भाव छूने के बाद आज फिसला सोना, चांदी की चमक भी फीकी

Advertisement

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोना सुस्ती के साथ खुला, चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ खुलने के बाद नरम पड़ गए।

Last Updated- March 05, 2024 | 9:56 AM IST
Gold Silver Price
Representative Image

Gold Silver Price Today: सोमवार को रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद सोने के वायदा भाव की आज शुरुआत सुस्त रही। चांदी भी गिरावट के साथ खुली। सोमवार को सोने चांदी के वायदा कारोबार में शुरुआत में तो सुस्ती देखी गई। लेकिन बाद में सोना एक हजार रुपये से अधिक तेजी के साथ 64,575 रुपये के सर्वोच्च भाव पर बंद हुआ। चांदी के वायदा भाव भी एक हजार रुपये से ज्यादा चढ़कर बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोना सुस्ती के साथ खुला, चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ खुलने के बाद नरम पड़ गए।

सोने के वायदा भाव गिरे

सोमवार को रिकॉर्ड भाव दर्ज करने के बाद आज सोने के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 131 रुपये की गिरावट के साथ 64,331 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 106 रुपये की गिरावट के साथ 64,356 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 64,388 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 64,331 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोमवार को सोने के वायदा भाव ने 64,575 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था।

चांदी के भाव नरम

चांदी के वायदा भाव की शुरूआत भी आज सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 109 रुपये की गिरावट के साथ 73,358 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 153 रुपये की गिरावट के साथ 73,314 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 73,450 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 73,240 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपये किलो के भाव पर पहुंच गए थे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की सुस्त शुरुआत, चांदी तेज शुरुआत के बाद फिसली

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई, जबकि चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ खुलने के बाद सुस्त पड़ गए। Comex पर सोना 2,123.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,126.30 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 6.70 डॉलर की तेजी के साथ 2,119.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 24.12 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 23.99 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.08 डॉलर की गिरावट के साथ 23.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - March 5, 2024 | 9:56 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement